Jabalpur Big Blast: ‘हरदा blast जैसा बड़ा बम विस्फोट’ जबलपुर में कबाड़ी के कारखाने में हुआ बम विस्फोट, 05 किमी क्षेत्र में गूंजी बम की आवाज, बम के खोके मिले
जबलपुर : संस्कार दानी जबलपुर में आज बड़ा बम विस्फोट हुआ। गुरुवार दोपहर में खजरी खिरिया बायपास के पास कबाड़ खाने में विस्फोट में कई मजदूरों के मारे जाने के समाचार है। मलबे में कई श्रमिकों के हाथ-पैर कटे हुए देखे गए है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे। धमाका इतना तेज था की आसपास कबाड़ खाना खंडहर बन गया। वही आसपास के कई मकानों की दीवार में दरार पड़ गई। तो कई घरों को बड़ा नुकसान हुआ है। बम विस्फोट के बाद मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे । वही घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मालूम हो कि इस भीषण धमाके ने तीन माह पहले 6 फरवरी को हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट की याद दिला दी। जबलपुर के आधारताल थाना अंतर्गत गुरुवार को दोपहर 12.15 बजे यह भीषण विस्फोट हुआ है। यहां खजरी खिरिया बायपास के पास स्थित शमीम हाजी के कबाड़खाने में यह धमाका हुआ।
बताया जाता है की कबाड़ खाने का मालिक आदतन बदमाश है। जो घटना के बाद फरार हो गया | धमाके की खबर सुन भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में कई लोगों की जान जाने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मलबे में कितने लोग दबे हो सकते हैं, फिलहाल यह बताना मुश्किल है। कुछ लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
विस्फोट के समय भीतर थे कई मजदूर…
जिस समय फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। ब्लास्ट के बाद कई लोगों के हाथ-पैर कटे हुए नजर आए हैं। कुछ मजदूर घायल भी हुए हैं। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को फैक्ट्री क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
भूकंप जैसा अहसास…
विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास के 5 किलोमीटर का क्षेत्र दहल गया। धमाके से भूकंप जैसा अहसास हो रहा था। लोग घरों से बाहर निकल आए थे। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, उसके आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के बाद गोदाम की शटर 100 मीटर दूर जाकर गिरी।
ये भी पढ़े –
Harda Big news: हरदा बैरागढ़ blast मंगलवार को सातवां आरोपी गिरफ्तार हुआ
Harda Factory Blast: मुख्य आरोपी राजू उर्फ राजेश अग्रवाल की संपत्ति होगी कुर्क
Harda Factory Blast: फटाखा विस्फोट में अस्पताल में भर्ती 8 साल का मासूम, हार गया जिंदगी की जंग

