jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Khirkiya news: कोर्ट परिसर में युवक ने खाया जहर, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, जमीन विवाद का मामला

हरदा खिरकिया: सोमवार को दोपहर उस समय खिरकिया न्यायलय परिसर में हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने जहर खा लिया। मिली जानकारी के अनुसार जमीन मामले में विवाद के चलते युवक ने कदम उठाया। युवक विनोद पिता शोभाराम निवासी पहेट कला ने खिरकिया में आज न्यायालय परिसर में जहर खा लिया। युवक को हरदा जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

- Install Android App -

न्यायलय परिसर में जहर खाने के बाद युवक को सामुहिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया ले जाया गया। ,जहा उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया था। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक परिवारिक जमीनी विवाद को लेकर कोर्ट पहुचा था। मजिस्ट्रेट के फैसले के बाद युवक ने कोर्ट परिसर में ही जहर खा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है। सूत्रों की माने तो जमीन के मामले को खिरकिया न्यायालय मेंआज सुनवाई होनी थी ।,