jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

खिरकिया : समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण

खिरकिया : नगर के समाजसेवी स्व. अशोक विश्वकर्मा (सर) पत्रकार की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनके पुत्र अंकुश विश्वकर्मा एवं स्नेहीमित्रो द्वारा मरीजो की सेवा की गई। उनकी स्मृति में स्नेहीजनो द्वारा बनाए गए अशोक सर क्लब के सदस्यों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीज़ों व निचली बस्तियों में निवासरत छोटे छोटे बच्चों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी गयी। समाजसेवी स्व. अशोक विश्वकर्मा को नगर में सर के नाम से पहचाना जाता था। वे नगर में लोगो की मदद के लिए आगे रहते थे। जब भी किसी को कोई मदद की आवश्यकता होती थी, वे हमेशा आगे आकर लोगो के कार्य कराते थे। जिसके चलते उनके स्नेहीजनो द्वारा सर की उपाधि देकर सर कहकर ही संबोधित किया जाता था। प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में पुण्यतिथि पर सेवा कार्य किया जाता है। इस वर्ष भी क्लब के सदस्यो द्वारा यह पुनीत कार्य किया गया। इस दौरान बीएमओ डा. राम सोनी, अंकुश विश्वकर्मा, संदीप भदौरिया, राकेश खरका, मानसिंह चौहान, सौरभ विश्वकर्मा, महेश तोमर, रोहित यादव, पंकज राठौर, शाहरूख मंसूरी, अयूर मालवीय, मुकेश भैसारे, मुन्नी बाई व अन्य युवा साथी मौजूद थे।