jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की 24वीं किस्त मिलने वाली है, जानें तारीख और पूरा अपडेट

लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। जानें कब मिलेंगे 1250 रुपए, किस दिन खाते में आएगी राशि और क्या है नई भुगतान प्रक्रिया।

मध्यप्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मई 2025 की शुरुआत के साथ ही अब सभी को इस बात का इंतजार है कि लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त के 1250 रुपए कब खाते में ट्रांसफर होंगे। हर महीने की 10 तारीख तक यह राशि आ जाती थी, लेकिन अप्रैल से इसमें बदलाव किया गया है।

दरअसल, सरकार ने अप्रैल में कैबिनेट मीटिंग के दौरान यह तय किया था कि अब हर महीने की 15 तारीख के आसपास लाड़ली बहनों को योजना की राशि भेजी जाएगी। इसी तारीख को उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर रिफिलिंग की राशि भी दी जाएगी। इसी कड़ी में अप्रैल में 16 तारीख को 23वीं किस्त भेजी गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मई महीने की 24वीं किस्त भी 15 तारीख तक सभी के खाते में पहुंच जाएगी।

1250 रुपए महीना पाकर महिलाएं हो रही हैं आत्मनिर्भर

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। योजना के तहत 21 से 60 साल की उम्र की विवाहित महिलाओं को पहले 1000 रुपए देने की शुरुआत हुई और फिर रक्षाबंधन पर इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया।

जून 2023 से लेकर अप्रैल 2025 तक कुल 23 किस्तों का वितरण किया जा चुका है और अब 24वीं किस्त का इंतजार है। इसके अलावा अगस्त 2023 और 2024 में सरकार ने 250 रुपए की अतिरिक्त सहायता भी दी थी।

- Install Android App -

कौन महिलाएं हैं पात्र? ये नियम रखें ध्यान में

  • महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए (1 जनवरी 2023 के आधार पर)।
  • महिला विवाहित होनी चाहिए (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता भी पात्र)।
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार में कोई भी सदस्य इनकम टैक्स न देता हो।
  • परिवार के पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन, ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन न हो।
  • कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में न हो।
  • यदि कोई अन्य योजना से पहले ही 1250 रुपए से कम मिल रहे हैं तो इस योजना से उतनी राशि दी जाएगी कि कुल 1250 रुपए हो जाएं।
  • जिनके परिवार में कोई सांसद, विधायक या सरकारी पदाधिकारी हैं, वे पात्र नहीं होंगे।

अपना नाम ऐसे चेक करें, किस्त मिलेगी या नहीं

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको योजना की अगली किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप बड़ी ही आसानी से अपने मोबाइल से जांच सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
  • फिर कैप्चा भरें और ओटीपी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करते ही आपकी भुगतान स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

नया नाम जोड़ने या राशि बढ़ाने पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं

फिलहाल सरकार की तरफ से योजना में नए नाम जोड़ने या राशि बढ़ाने को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन महिलाओं को समय पर किस्त मिलने का भरोसा जरूर दिलाया गया है।