jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

ladli Behna Yojana status cheak: ऐसे देखो 9वी किस्त का पैसा मिला या नही

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 10 फरवरी को राज्य की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में योजना की 9वी किस्त का 1250 रुपए ट्रांसफर किया जा चुका है। अगर अब तक आपके खाते में इस योजना का पैसा प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप किस तरह योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं इसकी जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से देने वाले हैं। मध्य प्रदेश सरकार के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 10 फरवरी को मंडला जिले से आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य की सभी लाडली बहना योजना में लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। महिलाओं के खाते में पैसा पहुंच चुका है, लेकिन कुछ महिलाओं को अब तक इस योजना का पैसा नहीं मिला है। उन सभी महिलाओं को अपने लाडली बहना योजना खाते का स्टेटस चेक करना चाहिए। आज हम आपके घर बैठे मोबाइल से इस योजना का स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

ऐसे देखो लाडली बहना योजना का स्टेटस –

अगर आप लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिला है और अब तक आपके खाते में योजना की 9वी किस्त का पैसा नहीं मिला है, तो आपको अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए। चलिए जानते हैं महिलाएं घर बैठे अपने लाडली बहना योजना खाते का स्टेटस कैसे देख सकती है।
1. स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहा है आवेदन की स्थिति वाले बटन पर क्लिक करिए।
3. अब आपके सामने नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
4. अब आपके यहां पर सेंड ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
5. दर्ज किए गए मोबाइल पर चार अंको का ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दिखाई दे रहे बॉक्स में दर्ज करके वेरीफाई ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करना है।
6. अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें लाडली बहना योजना की प्रोफाइल दिखाई देगी इसमें आपको अपना नाम और बैंक खाते का जानकारी चेक कर लेना है।
7. अब आपके यहां पर दिखाई दे रहे भुगतान की स्थिति वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
8. यहां आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आप देखेंगे सरकार द्वारा अब तक जितना पैसा आपके खाते में दिया गया है उसकी एक सूची दिखाई देगी।
9. दिखाई दे रही भुगतान सूची में से आप अपने 9वी किस्त के पैसे का विवरण चेक कीजिए।
10. अगर यहां आपको स्टेटस में सफलतापूर्वक भुगतान दिखाई दे रहा है तो आपके बैंक खाते में सरकार द्वारा पैसा जमा कर दिया गया है अब आपको अपने बैंक शाखा जाकर पैसे की जांच करनी होगी।

- Install Android App -

इस बार मिले ₹1250 –

मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना के अंतर्गत इस बार राज्य की सभी 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की है। यह पैसा मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया गया। मध्य प्रदेश सरकार इस योजना का पैसा हर महीने राज्य की महिलाओं को 10 तारीख को ट्रांसफर करती है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने 10 फरवरी को सभी महिलाओं के खाते में इस योजना की 9वी किस्त का पैसा ट्रांसफर किया है। जिसमें महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े –