ब्रेकिंग
हरदा पुलिसकर्मी की हरकत ने बताया शराब से नजदीकी - है जरूरी! दूरी नहीं हो रही बर्दाश्त, विभाग की मुहि... देश मे पहली बार डिजिटल अरेस्ट मामले मे 9 लोगों को उम्रकैद की सजा !अविश्वसनीय मगर सत्य ठगो ने 108 लोग... हंडिया : 05 वर्ष तक के बच्चों की दस्तक टीम द्वारा की जाएगी स्क्रीनिंग व समुचित उपचार, Handia News: करणी सेना पर हरदा में बीते दिनों हुए लाठीचार्ज के खिलाफ हंडिया में आज बंद रहा बाजार,,, बिग न्यूज सिवनी मालवा: विधायक के गृह ग्राम बगवाड़ा में स्कूल शिक्षक ने छात्राओं के साथ की छेड़खानी हरदा: राजपूत छात्रावास में हुई बर्बरता की सर्व समाज ने की निंदा, हरदा जिला पूर्ण रूप से रहा बंद ! रै... स्पा सेंटर से पर पुलिस ने दी दबिश सात युवतियों सहित समेत नौ धराये ! पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर, मोबाइल... Big news harda: हरदा पुलिस लाठीचार्ज का विरोध सर्व समाज का मिला समर्थन, बाजार बंद। देखे वीडियो मांगे 1 करोड़ और 3 लाख की रिश्वत लेते धराया नारकोटिक्स इन्स्पेक्टर, किसान को डोडा चुरा की कार्यवाही स... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Ladli Behno ke Man Ki Baat Contest : 5000 रू. जितने का मौका, लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता

Ladli Behno ke Man Ki Baat Contest : लाड़ली बहनाें के मन की बात को जानने के लिए मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस योजना के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाएं ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। इस प्रतियोगिता में तीन बिन्‍दुओं दिए गए है उन पर ही आपको अपने विचार साझा करने है। विचार साझा करने पर बहनों को पुरस्‍कार दिया जाएगा। लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लाड़ली बहना योजना के पंजीयन नंबर का होना अनिवार्य है।

Ladli Behno ke Man Ki Baat Contest

लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता का मुख्‍य उद्देश्‍य यह जानना है कि प्रदेश की महिलाओं के योजना के लिए क्‍या विचार है। महिलाएं लाड़ली बहना योजना के 1000 रुपये पाकर कैसा महसूस करती है और वे इन रुपयों का कैसे उपयोग कर रही है। यह रुपयों उनकी किस प्रकार मदद कर रहे है।

लाड़ली बहनाेंं के मन की बात प्रतियोगिता के लाभ

लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता से बहनों के लाड़ली बहना योजना के लिए जो विचार है वो पता चल सकेंगे। लाड़ली बहना योजना के रुपये पाकर उनका उपयोग बहनों ने किस प्रकार किया यह पता चल सकेगा। यह योजना बहनों के लिए किस प्रकार मददगार है यह पता चल सकेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने पर 10 प्रविष्टियों को पुरस्‍कार दिया जाएगा। लाड़ली बहना के मन की बात प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्‍ठ 10 प्रविष्टियों को 5000 रुपये दिये जाएंगे। यह पुरस्कार राशि विजेता लाड़ली बहनों के DBT सक्रिय खाते में ही भेजी जाएगी।

लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता के बिंदु

लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में निम्‍न बिंदुओं पर लाड़ली बहना योजना में पात्र बहनों को अपने विचार साझा करने है।

- Install Android App -

  • अपने खाते में ये पैसा पाकर आपको कैसा लगा?
  • आप इन पैसों का क्या कर रही हैं?
  • यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में कैसे उपयोगी रहेगी?

लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता के नियम व शर्ते

  • प्रतियोगिता केवल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के लिए है।
  • प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक लिखना अनिवार्य होगा।
  • लाड़ली बहना पंजीयन क्रमांक के बिना प्रविष्टि को रद्द माना जाएगा।
  • प्रतिभागी बहनों को सभी 3 बिन्दुओं पर अपने मन की बात लिखना अनिवार्य होगा।।
  • प्रतिभागी बहनों को प्रविष्टि के साथ अपना पूरा नाम, गाँव/शहर का पिन कोड, लाड़ली बहना योजना पंजीयन क्रमांक और अपना मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखना होगा।।
  • एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्वीकार की जाएगी।
  • प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा एवं अंतिम निर्णय पैनल का ही मान्य होगा। इस सम्बन्ध में कोई भी पत्राचार नहीं किया जाएगा।
  • प्रविष्टियां विषय से संबंधित होना चाहिए, अपनी प्रविष्टि में किसी भी तरह की अनुचित एवं आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने की स्थिति में भी प्रविष्टि रद्द कर दी जावेगी।
  • पुरस्कृत एवं प्राप्त प्रविष्टियों को संचालनालय, महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश शासन किसी भी रूप में उपयोग करने हेतु स्वतंत्र होगा।
  • प्रचार करने वाली लिंक वाली प्रविष्टियां को रद्द कर दिया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी लाड़ली बहनें यह सुनिश्चित करें कि:

  • उन्होंने प्रतियोगिता की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
  • उनकी प्रविष्टियां मौलिक हैं।
  • उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती है।

लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में आवेदन कैसे करें?

लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में आवेदन के लिए आपको वेबसाइट mp.mygov.in पर जाकर अपने विचार प्रतियोगिता से जुड़े दिये गये बिंदुओं पर कमेंट बॉक्‍स में साझा करने पड़ेगे।