jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

लाडली बहना योजना 17वीं किस्त: जानें कब मिलेगी अगली किस्त और कितना आएगा पैसा

लाडली बहना योजना 17वीं किस्त: देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण योजना है मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना। इस योजना के तहत राज्य की पंजीकृत महिलाएं हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में ₹1250 प्राप्त करती हैं। हाल ही में 16वीं किस्त का पैसा सभी 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में जमा किया गया था, और अब महिलाएं यह जानने की इच्छुक हैं कि 17वीं किस्त कब मिलेगी।

आगे इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप लाडली बहना योजना की 17वीं किस्त प्राप्त कर सकते हैं और सरकार द्वारा कौन-कौन सी महिलाओं को इस योजना की 17वी किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

लाडली बहना योजना के तहत कितना पैसा मिलेगा?

लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1250 जमा किए जाते हैं। यह योजना राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चलाई जा रही है। अब तक 16 किस्तें महिलाओं को मिल चुकी हैं, और अब सभी महिलाएं बेसब्री से 17वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।

17वीं किस्त कब आएगी?

अब सवाल यह उठता है कि 17वीं किस्त कब मिलेगी? हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले महीने 9 सितंबर 2024 को लाडली बहना योजना की 16वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। सरकार हर महीने किस्त की राशि 10 तारीख तक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर देती है। इसके अनुसार, अनुमान है कि 17वीं किस्त 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच आ सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन पिछले पैटर्न को देखकर इस तारीख का अंदाजा लगाया जा सकता है।

17वीं किस्त में कितनी राशि मिलेगी?

अब महिलाओं के मन में यह सवाल भी है कि 17वीं किस्त में कितनी राशि मिलेगी। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 17वीं किस्त में महिलाओं को ₹1500 मिल सकते हैं। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई सरकारी घोषणा नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल सभी महिलाओं को यही मानकर चलना होगा कि उन्हें ₹1250 ही मिलेंगे। जैसे ही किस्त बढ़ाने को लेकर सरकार की ओर से कोई अपडेट आएगा, आपको जानकारी दी जाएगी।

- Install Android App -

17वी किस्त के लिए यह पात्रता है जरूरी

  • लाडली बहना योजना की 17वी किस्त का पैसा केवल मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी महिला को मिलेगा।
  • 17वी किस्त प्राप्त करने के लिए महिला का नाम लाभार्थी सूची में होना चाहिए।
  • लाडली बहना योजना की अगली किस्त के लिए महिला की आयु 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होना जरूरी है।
  • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम होना चाहिए।
  • 17वी किस्त प्राप्त करने वाली महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

17वी किस्त से पहले ऐसे देखे अपना स्टेटस

अगर आप जानना चाहती हैं कि 17वीं किस्त का स्टेटस क्या है, तो इसे ऑनलाइन चेक करना बहुत आसान है।

1. सबसे पहले, आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
3. अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको आवेदन क्रमांक दर्ज करना है।
4. इसके बाद, आपके सामने पेमेंट स्टेटस आ जाएगा, जिसमें आप देख सकती हैं कि आपके खाते में किस्त का पैसा आया है या नहीं।

जब भी 17वीं किस्त सरकार द्वारा जारी की जाएगी, रजिस्टर्ड महिलाओं के मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, आप ऑनलाइन माध्यम से भी किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं। अगर किस्त बढ़ाने को लेकर कोई नई जानकारी मिलती है, तो आपको अपडेट कर दिया जाएगा।

इस तरह, लाडली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हर महीने महिलाओं को आर्थिक मदद मिल रही है और उनकी जिंदगी थोड़ी आसान हो रही है।