jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

LIC Policy : लोगों के लिए शानदार हैं LIC की ये पॉलिसी, हर महीने मिलेगी 11,000 रुपये की पेंशन, जानें

LIC Policy : रिटायरमेंट के बाद हर शख्स को आर्थिक रुप से काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए घर का खर्च चलाना भी काफी कठिन हो जाता है। अगर आप सही समय में किसी स्कीम में निवेश करते हैं तो आप रिटायरमेंट के बाद अच्छी खासी पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। अपने सुंदर भविष्य के लिए लोग तरह-तरह की स्कीम में निवेश करत हैं। अगर आप भी ये चाहते हैं कि आपको पूरी जिंदगी पेंशन का लाभ मिलता रहे।

LIC Policy

आज हम आपको जीवन बीमा की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें निवेश करके आप मंथली इनकम प्राप्त कर सकते हैं। इस पॉलिसी को जीवन शांंति स्कीम (LIC Jeevan Shanti) कहते हैं। इस पॉलिसी से आप अपनी मंथली इनकम को बढ़ा सकते हैं। वहीं साल 2023 की शुरुआत में पॉलिसी की ब्याज दरों में संशोधन किया गया है। जिसके बाद आवेदन करने वालों को तगड़ा ब्याज प्राप्त होगा। इस हिसाब से पॉलिसी में निवेश करने से बंपर लाभ मिलेगा।

जानें क्या है LIC जीवन शांति स्कीम

- Install Android App -

आपको बता दें एसआईसी जीवन शांति स्कीम एक नॉन लिंक्ड प्लान है। इसमें आपको सालाना प्रीमियम देना होता है। इसमें ग्राहक सालाना, मंथली, छमाही, तिमाही आधार पर प्रीमियम ऑप्शन ले सकते हैं। वहीं पॉलिसीधारक को कब पेंशन लेना है इसका भी ऑप्शन दिया जाता है। आप इस पॉलिसी का लाभ 5 साल, 10 साल, 15 साल और 20 साल के बाद उठा सकते हैं। वहीं जो भी आप समय चुनते हैं आपकी पेंशन शुरु हो जाएगी। इस महीने की शुरुआत में LIC ने खरीद मूल्य के लिए प्रोत्साहन राशि में इजाफा किया था। जो कि 3 रुपये से लेकर 9.75 रुपये 1000 रुपये पर है।

लोगों को हर महीने मिलेगी पेंशन

एलआईसी के इस प्लान में आप हर महीने पेंशन के तौर पर लाभ मिलता है। इस स्कीम में निवेश करके आप मंथली पैसा प्राप्त कर सकते हैं जो लोग एक साथ पैसा जमाकर पेंशन का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसका भी लाभ उठा सकते हैं। वहीं पॉलिसी लेने के बाद पसंद नहीं आती है तो इसे सरेंडर करने का भी ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा पॉलिसी की रकम के आधार पर लोन भी लिया जा सकता है।

कैसे मिलेगी 11000 रुपये की पेंशन

एलआईसी की इस पॉलिसी में 30 साल से लेकर 79 साल तक निवेश किया जा सकता है। वहीं मिनिमम परचेज प्राइस 1.5 लाख रुपये है। यानि कि आपको कम से कम 1.5 लाख रुपये का निवेश करना होता है। इस पॉलिसी के मुताबिक, सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी की स्थिति में 10 लाख रुपये की पॉलिसी खरीदने पर आपको 11,192 रुपये मंथली पेंशन मिल सकती है। वहीं डिफर्ड एन्युटी में मंथली 10,576 रुपये पेंशन के तौर पर उठा सकते हैं।