jhankar
ब्रेकिंग
Big News: कुसिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी पटवारियों की लापरवाही से अटके फौती नामांतरण, एसडीम विजय राय ने दिए सख्त निर्देश, कहां लापरवाही बर्दा... हंडिया : अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सीएम हेल्पलाइन पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत! आज का सोना-चांदी रेट – 11 जून 2026 शहर का कचरा समय से नहीं उठा तो नगरपालिका कार्यालय में डाला जाएगा कचरा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित आज MP का मौसम और तापमान 🌤️ 11 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की खास खबरें 11 जून 2026, बुधवार – देश-विदेश की बड़ी खबरें आज का पंचांग और राशिफल– 11 जून 2026, गुरुवार हंडिया : बंद पड़े भवन के सामने गंदगी का साम्राज्य! मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा ड...

MP Crime : भतीजे ने काका को लाठियो से पीटा हुई, दर्दनाक मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम।बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा पिपलौदी में एक युवक ने आपसी विवाद में अपने काका की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय गोबा वसुनिया पुत्र मकना वसुनिया निवासी ग्राम खेड़ा पिपलौदी अपने घर पर अकेले रहते थे। रविवार रात करीब 11 बजे गोबा वसुनिया के दूर के रिश्ते में लगने वाला उनका भतीजा आरोपित 38 वर्षीय कालू वसुनिया पुत्र अंबाराम वसुनिया निवासी ग्राम खेड़ा पिपलौदी गोबा के घर पर पहुंचा और कहने लगा कि तुम्हारा नाती उसकी बेटी को अपने साथ कहीं ले गया है। तुम उसे ढूंढकर क्यों नहीं ला रहे हो।

विवाद होने पर हमला

- Install Android App -

इस पर उनके बीच विवाद होने पर कालू ने गोबा वसुनिया पर लाठी से हमला बोल दिया। इससे गोबा के सिर से खून निकलने लगा और कुछ देर में वह अचेत होकर गिर गया। आरोपित कालू ने उन्हें जमीन से उठाकर पलंग पर लेटा दिया और वहां से भाग निकला। आसपास के लोगों ने कुछ देर बाद गोबा वसुनिया को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो करीब सौ मीटर दूर रह रहे उनके पुत्र रामसिंह वसुनिया को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर रामसिंह अन्य लोगों की मदद से पिता गोबा को जिला अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इनका कहना है

सोमवार को मेडिकल कालेज में गोबा के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। आरोपित कालू वसुनिया के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे राउंडअप कर लिया गया है।- ओपी सिंह, टीआइ बिलपांक रतलाम