jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

LIVE Upadates: मध्य प्रदेश के सीएम होंगे कमलनाथ, राजस्थान पर सस्पेंस अभी बरकरार

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में सीएम पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमलनाथ के नाम पर मंजूरी दे दी है। भोपाल में शाम छह बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में होगी और इसमें औपचारिक तौर पर इसका ऐलान होगा। वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम की घोषणा भी आज शाम जयपुर में किए जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शाम को की जा सकती है। मुख्यमंत्री पद की दौड में शामिल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद जयपुर पहुंच गए हैं।

- Install Android App -

गहलोत-सचिन से अलग-अलग बैठक की राहुल ने
राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच पार्टी राहुल गांधी ने इस पद की दौड़ में शामिल दोनों नेताओं गहलोत और पायलट से अलग अलग बैठक की। सूत्रों के अनुसार राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के राज्य प्रभारी अविनाश पांडे के साथ बैठक के बाद गांधी ने अपने आवास पर गहलोत और पायलट से मुलाकात की। राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के चयन के संदर्भ में राहुल ने मीडिया से कहा कि आप जल्द ही मुख्यमंत्रियों को देखेंगे।
बता दें कि बुधवार को गहलोत और पायलट के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया, इतना ही नहीं दोनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेता के नाम पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यलाय के बाहर भिड़ भी गए। दूसरी ओर मध्यप्रदेश में भी कमलनाथ और सिंधिया ने अपने-अपने विधायकों के साथ अलग-अलग बैठक की।