jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Lokayykt: लोकायुक्त की कार्यवाही,पटवारी विकास जैन को पकड़ा , 10 हजार रुपयों की रिश्वत लेते हुए।

भोपाल। गुरुवार को लोकायुक्त भोपाल से आई टीम ने सिरोंज के पटवारी विकास जैन पुत्र स्व.सतीश कुमार जैन,उम्र 39वर्ष,हल्का 55.निवासी वार्ड नंबर 10 नयापुरा सिरोंज को आवेदक रामप्रसाद कुशवाह निवासी ग्राम पारधा से 10000 रुपयों की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

- Install Android App -

भोपाल से आए लोकायुक्त दल ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री मनु व्यास के मार्गदर्शन में की । उन्हें रामप्रसाद ने यह शिकायत की थी की पटवारी विकास जैन से रामप्रसाद ने अपने समधी मथरालाल की खेती की जमीन के रकबा को सुधारने के लिए बात की तो पटवारी ने 10000 रुपयों की रिश्वत मांगी । मधूरालाल को यही पटवारी पिछले एक साल से घुमा रहा था ।बिना रिश्वत लिए काम करने तैयार नहीं था। पीड़ित किसान के पैर में चोट होने से ज्यादा चलने में उसे दर्द होता है तब उसने अपने समधी रामप्रसाद को पटवारी से काम करवाने कहा था।इस काम के लिए ही पटवारी विकास जैन ने 10000 रुपयों की रिश्वत मांगी और होली के बाद यह राशि लेकर आना तय किया था।पटवारी ने अपने शासकीय कार्यों के लिए दिल्ली दरवाजा मोहल्ले में एक प्राइवेट कक्ष ले रखा है।
इसी कक्ष में रामप्रसाद से पटवारी ने 10000रुपए लिए ।
पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
भोपाल की टीम में इंस्पेक्टर रजनी तिवारी इंस्पेक्टर नीलम पटवा,प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन,मुकेश सिंह,मुकेश पटेल,अवध बाथवी,संदीप सिंह शामिल थे।