jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Harda BIG news: लोकसभा निर्वाचन के लिये 6 उड़नदस्ते गठित अनियमितता की कोई भी सूचना मिलने पर करेंगे तत्काल कार्यवाही

हरदा / लोकसभा निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था तथा निर्वाचन व्यय निगरानी के लिये 6 उड़नदस्ते गठित किये गये है, जिसमें टिमरनी व हरदा विधानसभा क्षेत्रों में 3-3 दल शामिल है। इन उड़नदस्तों में तीन-तीन शिफ्टों में अधिकारी कर्मचारी तैनात किये गये है। सभी दलों में पुलिसकर्मियों की नियुक्ति भी की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने बताया कि उड़नदस्ते का नोडल अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड श्री मयंक जैन को बनाया गया है।

टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये गठित उड़नदस्ता दल क्रमांक 1 में प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक निरीक्षक मत्स्योद्योग हरदा सुश्री सरिता चौकिकर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी दल में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा श्री श्रीकांत पाराशर तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री अनिल गरीड की ड्यूटी लगाई गई है।

- Install Android App -

टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये गठित उड़नदस्ता दल क्रमांक 2 में प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हरदा के उपयंत्री श्री मानवेन्द्र सिंह चौहान की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री हिमांशु त्रिपाठी तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में ग्रामीण उद्यान विकास अधिकारी श्री शुभम मंसोरे की ड्यूटी लगाई गई है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के लिये गठित उड़नदस्ता दल क्रमांक 3 में प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेन्द्र कामले की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपयंत्री जल संसाधन श्री कमलेश काजवे तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में उपयंत्री पीआईयू श्री कल्याण ठाकुर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा उपयंत्री जनपद पंचायत टिमरनी श्री एस.के. शुक्ला को रिजर्व में रखा गया है।

हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिये गठित उड़नदस्ता दल क्रमांक 1 में प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हरदा सुश्री ज्योति महोबिया की ड्यूटी लगाई गई है जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा श्री पियूष पटेल तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में उपयंत्री जल संसाधन विभाग हरदा श्री महेन्द्र सिंह उइके की ड्यूटी लगाई गई है। हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिये गठित उड़नदस्ता दल क्रमांक 2 में प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सुश्री संगीता थापकरी की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सहायक प्रबन्धक उद्योग विभाग श्री सुरेश सलामे तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री प्रेमनारायण कीर की ड्यूटी लगाई गई है।

हरदा विधानसभा क्षेत्र के लिये गठित उड़नदस्ता दल क्रमांक 3 में प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्रीमती रेखा मण्डलोई की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कनिष्ठ प्रबन्धक म.प्र. स्टेट माइनिंग कारर्पोरेशन हरदा श्री के.पी. पाण्डे तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में उपयंत्री मध्यप्रदेश ग्राम सड़क हरदा श्री राजकुमार जाटव की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री गोविन्द प्रसाद सोनी को रिजर्व में रखा गया है।