ब्रेकिंग
Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये जिले में आज से प्रारम्भ होगा दस्तक अभियान ! 16 सितम्बर तक जिले के 69922 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण ... हरदा पुलिस की मुहिम—नशे के खिलाफ जागरूकता की लहर , विद्यालयों और कॉलेजों में नशे के विरुद्ध चला जनज... हरदा: भारतीय किसान संघ मांग किसानों को लाइन में खड़ा करना बंद करें हंडिया : हंडिया पुलिस स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को बता रहे नशे के दुष्परिणाम,  नशे से दूरी है ... हरदा: मंडी में मूंग फसल बेचकर जा रहे व्यापारी के ट्रक से 11 लाख की चोरी ,48 घंटों में पुलिस ने किया ... सिवनी मालवा: मूंग चूरी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, कलेक्टर के निदेश पर ट्राली जब्त

Loksabha 2024 : भाजपा की आज अहम बैठक दूसरी लिस्ट होगी जारी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है।देश में सबसे बड़े चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी कमर कस ली है। अपने क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा जा रहा हैं। क्षेत्रीय विधायक, जिलाध्यक्ष,कायकर्ताओं को कार्यभार दिया जा रहा हैं। सप्ताह पूर्व 2 मार्च कों भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का ऐलान किया था।

भाजपा की दूसरी लिस्ट आज होगी जारी

अब उनकी आज दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है। जिनमें उन लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम हो सकते है। जिनका पहली लिस्ट में नाम नही था। राजनीतिक चाणक्य की मानें तो भाजपा की दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र,गुजरात, यूपी और एमपी की शेष लोकसभा की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा सकते हैं।

भाजपा की आज अहम बैठक

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार शाम करीब 5 बजें भाजपा सीईसी की बैठक दिल्ली में होगी। ज्ञात हो कि इससे पहले 2 मार्च को सीईसी की पहली बैठक हुई के बाद 195 लोकसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी।सोमवार को 150 सीटों पर चर्चा होने की संभावना है।अब इन उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

भाजपा की पहली लिस्ट में नए चेहरों को मिली जगह

भाजपा की पहली सूची में उत्तर प्रदेश से 51,मध्य प्रदेश के 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात और राजस्थान की 15-15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11, दिल्ली की पांच, उत्तराखंड की 3 सीट, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू.कश्मीर की 2-2 के साथ ही गोवा, त्रिपुरा,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दमन और दीव की 1-1 सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। भाजपा की इस लिस्ट में 33 नए चेहरों को मौका मिला था। भाजपा इस बार किसी भी तरह की कसर नही छोड़ना चाहती है।

राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा

यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। वहीं अभी कांग्रेस की ओर से चुनाव को लेकर  राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा चल रही हैं| कार्यकर्ताओं को एक जुट करनें वाली स्थितियां नजर  आ रही है।इधर भाजपा ने संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी डालना प्रारंभ कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस के कई कद्दावर नेता पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाईन कर रहे है। इससे पार्टी की छवि पर असर हो रहा है। मैदानी स्तर पर भारत जोड़ों यात्रा का कितना असर हो रहा है यह तो वक्त बतायेगा मगर नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ना और भाजपा ज्वाईन करना भविष्य में कांग्रेस के लिए नुकसानदायक हो सकता है।