jhankar
ब्रेकिंग
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक... जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा (लिबर्टी) ने जन्मदिवस पर स्कूल में दिये 14 पंखे।, किया पौधारोपण

Bhopal News : लाटरी सिस्टम से सीएम राईज स्कूलों में मिलेगा प्रवेश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने सीएम राइज स्कूलों में प्रवेश की गाइड लाइन जारी कर दी है। प्री प्रायमरी कक्षाओं से हायर सेंकंेडरी तक की कक्षाओं में वि़द्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। बताया जा रहा है कि इन स्कूलों में नर्सरी कक्षा संचालित नही होगी।
मप्र स्कूल विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार 16 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। स्कूलों में लाटरी सिस्टम से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा।जिनका शिक्षा सत्र 1 अप्रेल से स्कूल खुलते ही प्रारंभ होगा। प्रदेश के सभी जिलों में सीएम राईज स्कूलों के भवन निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है। जिनका निर्माण अभी अधूरा है उनके लिए अलग से गाईडलाईन जारी की गई है।
आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सभी डीईओ को गाइड लाइन जारी हुई है। कक्षा 6 और 9 में स्कूलों को सीएम राइज स्कूल से अटैच किया गया है। कैंपस स्कूल के विद्यार्थियों के प्रवेश पूरे होने के बाद ही खाली स्थानों पर प्रवेश दिए जाएंगे।स्कूल प्राचार्य द्वारा खाली सीटों की जानकारी ली जायेगी। लाटरी सिस्टम की प्रक्रिया अपनाई जायेगी।

- Install Android App -

स्कूल में कार्यरत शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ के बच्चों को उसी स्कूल में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल में कोई स्थान रिक्त है तो दूसरे विद्यालय के छात्र का प्रवेश दिया जाएगा। यदि स्कूल में बैठने का स्थान नहीं है तो फिर अधिक संख्या में छात्रों का प्रवेश नहीं मिलेगा।