jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

जिला जेल में विशेष जेल लोक अदालत का हुआ आयोजन

प्रकरण निराकरण उपरांत 02 बंदी हुए जेल से रिहा

हरदा : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष श्री अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा बंदियों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्रदान किये जाने के उददेश्य से जिला जेल हरदा में रविवार को विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

- Install Android App -

ग्वालियर स्थित सेंट्रल जेल में इस विशेष जेल लोक अदालत का शुभारंभ मुख्य न्यायाधिपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। जिला हरदा से इस वर्चुअली शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरविंद रघुवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व पीठासीन अधिकारी श्री लवकेश सिंह, जिला रजिस्ट्रार श्री एस.के. भदकारिया,

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सौरभ कुमार दुबे, सहायक जेल अधीक्षक श्री संतोष हरयाल, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री अनीस खान, असिस्टेंट लीगल एड काउंसिल श्रीमती अंतिमा चोलकर, खण्डपीठ के सुलहकर्ता सदस्य श्री आर.सी. सोनी, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, जेल एवं जिला प्राधिकरण का स्टॉफ उपस्थित रहा।