jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

मध्य प्रदेश के बस स्टॉप हो रहे स्मार्ट

हैदराबाद/इंदौर। समय के साथ जैसे बसों में फीचर्स बदलते जा रहे हैं और बसें स्मार्ट होती जा रही हैं वहीं वैसे ही अब विदेशों की तरह देश के कई शहरों में स्मार्ट बस स्टॉप बनना शुरू हो गए हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां भी अब स्मार्ट बस स्टॉप की सुविधा शुरू हो रही है। देश की क्लीन सिटी इंदौर से इसकी शुरूआत हो चुकी है। ये स्मार्ट बस स्टॉप वाई-फाई, चार्जिंग प्वाइंट के साथ इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले के साथ सेफ्टी फीचर्स जैसी कई सुविधाओं से लैस हैं।

स्मार्ट बस स्टॉप क्यों जरूरी हैं?
जैसे-जैसे परिवहन की सुविधाएं बढ़ रही हैं। अब ई-बस जीपीएस, सीसीटीवी जैसी कई स्मार्ट सुविधाओं से लैस है। ऐसे में अब आपको बस स्टॉप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़े साथ ही यदि आप कुछ देर रुकते हैं तो यहां उपलब्ध सुविधाओं का इस्तेमाल कर अपने समय का उपयोग कर सकते हैं।

- Install Android App -

मसलन यदि बस लेट हो रही है और यदि आपको जल्दी पहुंचना है तो स्मार्ट बस स्टॉप पर बस की लोकेशन आपको इलेक्ट्रॉनिक डिस्पले पर नजर आ जाएगी कि बस कितनी देर में पहुंचने वाली है। यदि आपका मोबाइल डिस्चार्ज हो रहा है तो आप उसे चार्ज कर सकते हैं। आपको यहां बैठने की सुविधा होगी। ठंडा पानी मिलने जैसी कई सुरक्षित सुविधाओं से स्मार्ट बस स्टॉप लैस होंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो आपको यहां बस का इंतजार करना निराशा जैसी स्थिति पैदा नहीं होने देगा। यात्रियों को कई लग्जरी सुविधाओं को देने के लिए ये बस स्टॉप तैयार किए जा रहे हैं।

स्मार्ट बस स्टॉप में मिलेंगी ये सुविधाएं
स्मार्ट बस स्टॉप एक आधुनिक बस स्टॉप हैं। इस बस स्टॉप में यात्रियों को बेहतर सुविधा और जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी। ये स्टॉप आमतौर पर डिजिटल स्क्रीन, वाई-फाई, चार्जिंग पॉइंट और बस आने का टाइम टेबल जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं।