jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024: हर महीने मिलेंगे ₹1,000, यहां देखें पूरी जानकारी

केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है विभिन्न राज्य सरकारी महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु तरह-तरह की योजनाएं लेकर आती रहती हैं हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन योजना की शुरुआत की गई उसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदना योजना की शुरुआत की। और अब दिल्ली सरकार राज्य की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना लेकर आई है। इस योजना में राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रदान किए जाएंगे योजना में लाभ प्राप्त करने वाली महिला सालाना योजना के अंतर्गत ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं दिल्ली सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया क्या है और किस तरह से राज्य की महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं चलिए जानते हैं।

महिला सम्मान योजना 2024 –

इस योजना की शुरुआत की घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना के लिए प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे। राज्य की पात्रता धारी महिला योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। इस योजना में महिलाओं के आवेदन फॉर्म जमा करने राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पत्रताओं का निर्धारण किया गया है जिसकी जानकारी आपको आगे आर्टिकल में प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए जरूरी पात्रता –

1. योजना का लाभ केवल राज्य की मूल निवासी महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
2. आवेदन फार्म जमा करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
3. महिला का स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए।
4. आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
5. शासकीय नौकरी में नहीं होना चाहिए।
6. योजना से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

- Install Android App -

महिला सम्मान योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज –

अगर आप मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा करना चाहते हैं तो आपके पास बताई जा रहे हैं निम्न दस्तावेज होने चाहिए।
1. आधार कार्ड
2. वोटर कार्ड
3. पैन कार्ड
4. बैंक पासबुक
5. मूलनिवासी प्रमाण पत्र
6. आय प्रमाण पत्र
7. पासपोर्ट साइज फोटो
8. मोबाइल नंबर

इन सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आप योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।

महिला सम्मान योजना 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया –

दिल्ली सरकार द्वारा महिला सम्मान योजना के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत नहीं की गई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा योजना की घोषणा की गई है। जैसे ही राज्य सरकारी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करेगी। आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।