jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Manawar News: वैश्विक महामारी से निपटने हेतु मॉक ड्रिल की गई |

मनावर (पवन प्रजापत) : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2023 में कोविड-19 महामारी को आपातकालीन अंतरराष्ट्रीय लोक स्वास्थ्य चिंता की स्थिति से वापस ले लिया है। परंतु यह महत्वपूर्ण है कि हमें भविष्य में किसी भी लोक स्वास्थ्य आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी बनाए रखना, अति आवश्यक है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 14 दिसंबर 2023 को सिविल अस्पताल मनावर मैं माकर्ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें आपात स्थिति में मरीज को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए एम्बुलेंस ,बिस्तर क्षमता, ऑक्सीजन बेड, आइसोलेशन बेड ,आईसीयू बेड एवं पोर्टेबल मिनी वेंटीलेटर सपोर्ट बेड मानव संसाधन इत्यादि को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधा देखी गई ।तथा माकर्ड्रिल के रूप में पुनः दोहराया गया खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार मुवेल द्वारा बताया गया कि सिविल अस्पताल मनावर में वर्तमान में 12 बेड सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई एक पोर्टेबल वेंटीलेटर 4 बाईपेप, 5 मल्टी पेरामॉनिटर एवं प्रत्येक बिस्तर हेतु एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित मानव संसाधन में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ तथा प्रशिक्षित चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध है जो किसी भी प्रकार की आपातकालीन अंतरराष्ट्रीय लोक स्वास्थ्य चिंता से निपटने के लिए तैयार है माकर्ड्रिल में मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अखिलेश रावत डॉ निशंक तिवारी नर्सिंग ऑफिसर रमणलाल पाटीदार, संध्या डुडवे, भावना डावर एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित थे जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पाचुरेकर द्वारा दी गई।