jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Mandsor News : पुलिस को जांच में कार से एक करोड़ नगद और 4 किलों चांदी मिली

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा आने जाने वालों वाहनों की विशेष जांच की जा रही है।अधिसूचना जारी होने के बाद से कोई भी व्यक्ति 50,000 से ज्यादा रुपयों को एक साथ लेकर नही चल सकता है।इसी क्रम में मंदसौर पुलिस को एक कार से 4 किलो चांदी और एक करोड़ नगद रुपये मिले है।  

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंदसौर। मंगलवार को पुलिस को महू-नीमच राजमार्ग पर नयाखेड़ा फांटे के पास तलाशी के दौरान एक कार से 1.03 करोड़ नगद रुपये और 4 किलो चांदी मिली है। पुलिस मामले में कार चालक से पूछताछ कर रही है कहीं ये रुपया हवाला या सोना चांदी की अवैध खरीद फरोख्त का तो नही है। बताया जा रहा है कि कार मंदसौर के एक ज्वैलर्स की है। पुलिस ने कार सहित रुपये व चांदी जब्त कर मामला आयकर विभाग को सौंपा है।अब आगे की जांच आयकर विभाग करेगा। वाहन स्वामी 37 वर्षीय विशाल पुत्र मनोहरलाल सोनी निवासी सराफा बाजार है व चालक 32 वर्षीय मुकेश पुत्र औंकारलाल धनगर निवासी कचनारा थे।

टीआई वरुण तिवारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते राजमार्ग पर नियमित चेकिंग की जा रही है। सोमवार की रात द्वारा महू.नीमच राजमार्ग पर नयाखेड़ा में एक लक्जरी कार एमएच 47 बीपी 4087 को रोककर जांच की तो चालक सीट और पास की सीट के नीचे से 1 करोड़ 03 लाख रुपये व 4 किलो चांदी मिली। रुपये व चांदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई है।