jhankar
ब्रेकिंग
संजय सिंह पवार बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला

भायंदर : बजरंग दल कार्यकर्ताओ की सक्रियता से पुलिस ने डेढ़ हजार किलो गोमांस पकड़ा, गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट मिली!

भायंदर : मुंबई के मीरा रोड़ पर कुछ लोगो के द्वारा गोमांस बेचे जाने की लगातार जानकारी मिल रही थी। गोरक्षकों ने अपने कार्यकर्ताओ को सक्रिय कर दिया। ओर पुलिस की मदद से एक बड़ी कार्यवाही की गई। काशीगांव पुलिस के साथ मिलकर मीरा रोड में बेचे गए करीब डेढ़ हजार किलो गोमांस को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मीरा रोड के नीलकमल नाका पर गोमांस आने की सूचना मिली थी इसलिए कुछ कार्यकर्ता इस वाहन का इंतजार कर रहे थे।

इसी बीच शनिवार रात करीब 1 बजे एक टेंपो वहां आया तो कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया, लेकिन बाद में जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें गोमांस के टुकड़े मिले गौरक्षकों ने तुरंत काशीगांव पुलिस को सूचना दी और उन्हें मौके पर बुलाया।

गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाई, गोमांस बोरे के नीचे बर्फ में छिपाकर रखा मिला –

पुलिस ने गाड़ी के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, साथ ही यह गोमांस बोरे के नीचे बर्फ में छिपाकर रखा गया था। ताकि किसी को शक न हो। गोमांस और उसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला (फोरेंसिक विभाग) भेजे गए हैं। काशीगांव पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय साठे ने बताया कि वे फरार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं और जांच जारी है

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –