jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची हुई जारी, ऐसे देखें नई सूची में अपना नाम

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना के तहत बड़ी अपडेट निकल कर आ रही है। इस योजना की लाभार्थी सूची राज्य सरकार द्वारा जारी की जा चुकी है। जिन महिलाओं ने योजना में आवेदन फार्म जमा किया है, वह सभी महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकती है।

आज इस आर्टिकल में आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। किस प्रकार राज्य की महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकती हैं। सारी जानकारी आज के आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के माध्यम से बताई जा रही है।

लाडली बहना आवास योजना क्या है ?

मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की महिलाओं को खासकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं को पक्का मकान बनाने हेतु 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। यह पैसा केवल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।

मध्य प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर राज्य की महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। लाडली बहना आवास योजना का पैसा लाभार्थी महिला के बैंक खाते में विभिन्न तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाएगा। इस योजना की पहली किस्त में महिलाओं के बैंक खाते में ₹30000 ट्रांसफर किए जाएंगे, जिन महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा पहली किस्त का भुगतान किया जाएगा, उन महिलाओं की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा चुकी है। आगे आपको लाडली बहना आवास योजना लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

ऐसे देखे लाडली बहना आवास योजना के लाभार्थी सूची –

- Install Android App -

अगर आपने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन फार्म जमा किया है, तो आपको प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में नाम देखना होगा। जिसकी प्रक्रिया आगे बताई जा रही है।

1. सबसे पहले लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे लाडली बहना आवास योजना लाभार्थी सूची वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
4. जिले का चयन करने के बाद में तहसील, जनपद पंचायत कार्यालय एवं आखिर में ग्राम पंचायत का चयन करना होगा।
5. सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी। आप इस सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में जिन महिलाओं का नाम पाया जाएगा, उन महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना की पहली किस्त का भुगतान बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। पहली किस्त में लाभार्थी महिला ₹30000 आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकती है।

______________

यह भी पढ़े –