jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Ladli Behna Yojana 12th Installment: इस दिन आएगा 12वी किस्त का पैसा, देखे पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब तक लाडली बहना योजना में पात्र महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाभान्वित किया जा चुका है। हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने 5 अप्रैल 2024 को लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त के रूप में प्रदेश की महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की गई। अब इस योजना की अगली किस्त का इंतजार राज्य की सभी लाभार्थी महिलाएं कर रही हैं। आज इस आर्टिकल में आपको लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त भुगतान की तिथि के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर रही है। यह पैसा प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसफर किया जा रहा है।

1.29 करोड़ महिलाएं हो रही है लाभान्वित –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पहले और दूसरे चरण में करीब 1.29 करोड़ महिलाओं ने आवेदन फार्म जमा किया और इन सभी महिलाओं को प्रदेश सरकार हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर रही है। योजना में अब तक 11 किस्तों का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है।

- Install Android App -

इस दिन आएगा 12वीं किस्त का पैसा –

लाडली बहना योजना की आर्थिक सहायता राशि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी महिला के बैंक खाते में हर महीने 10 तारीख को ट्रांसफर की जाती है। योजना की 11वीं किस्त का भुगतान राज्य की महिलाओं को 5 अप्रैल 2024 को किया गया, जिन महिलाओं को योजना की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हो रही है, उन सभी महिलाओं को लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का इंतजार है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं, कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के बारे में किस्त का भुगतान लाभार्थी महिला के बैंक खाते में अगले महीने 10 तारीख को किया जाएगा। यह पैसा प्रदेश सरकार द्वारा डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थी महिला के बैंक खाते में जमा किया जाएगा।

______________

यह भी पढ़े –