भोपाल में पीएम मोदी का भव्य भगवामय स्वागत होगा
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की मप्र में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। पीएम मोदी हरदा और सागर में भाजपा प्रत्याशियो के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भोपाल में पीएम मोदी का भव्य स्वागत होगा और करीब एक किमी लंबा रोड शो भी होगा। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया। सीएम यादव ने बताया कि हमारा भोपाल में पीएम मोदी का बेहतरीन स्वागत किया जायेगा। एक किमी लंबा भगवामय रोड शो होगा। हमें इस बात पर गर्व हैं कि पीएम मोदी के मन एमपी है और एमपी के मन में मोदी है।
देश के संसाधनों पर सभी वर्गो का हक है
ज्ञात हो कि बुधवार को प्रधानमंत्री की सागर और हरदा में सभा होगी। प्रदेश के विकास के लिए 35000 करोड रुपए की चंबल. पार्वती. काली सिंध परियोजना और 70000 करोड़ रुपये की केन.बेतवा परियोजना मिली है। सीएम ने कहा कि कांग्रेसी कहते हैं कि भगवान श्रीराम हम सबके हैं, ये लोग अभी तक अयोध्या क्यों नहीं गए हैं। इन्हें तो भगवा पर भी आपत्ति है। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेसियों को पलटी मारने वाला बताते हुए कहा कि ये लोग कहते हैं कि आर्थिक संसाधन पर मुसलमान का हक है। जबकि संसाधनों पर सभी वर्गों का हक है।
@MP News , #pm modi ,# bhopal news

