jhankar
ब्रेकिंग
लेबनान पर इजराइली हमले में 254 की मौत : होर्मुज दोबारा बंद 1111 कुंडात्मक महायज्ञ राम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब,  गूंजे जय श्रीराम के जयकारे न्यायालय परिसर में हाईमास्ट लाइट स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन, रात में मिलेगी रोशनी मुरैना में रेत माफिया का दुस्साहस: चेकिंग के दौरान वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर ही मौत बिटिया के जन्मदिन पर गौ सेवा: पालीवाल परिवार ने श्री दादा जी गौशाला में मनाया जन्मदिन बड़वानी में भूकंप की दस्तक: रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 9 अप्रैल को लगेगा MP में फिर राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! धार में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती हेतु 9 अप्रैल को हरदा में आयोजित होगा शिविर भोपाल में कॉलेज के पास शराब दुकान को लेकर ABVP का उग्र प्रदर्शन

महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची उल्का गुप्ता, किंजल दवे समेत कई सितारे, केरला स्टोरी-2 एक्ट्रेस भी मौजूद

उज्जैन। बुधवार सुबह प्रसिद्ध टीवी और फिल्म अभिनेत्री उल्का गुप्ता, गुजराती सिंगर किंजल दवे, साउथ फिल्म एक्ट्रेस मोनल गज्जर और पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी महाकाल मंदिर पहुंचे। सभी ने तड़के भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

सभी श्रद्धालु सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर करीब 2 घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहे। इस दौरान वे भगवान महाकाल का जाप करते नजर आए। नंदी जी का पूजन कर कान में अपनी मनोकामना भी कही।

आरती के बाद सभी ने भगवान महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित किया और मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया।

- Install Android App -

“शब्दों में बयां नहीं कर सकती अनुभव”

उल्का गुप्ता ने कहा कि महाकाल के दर्शन कर वह खुद को धन्य महसूस कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के अंदर का माहौल इतना दिव्य था कि दो घंटे कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला।

उन्होंने कहा कि शिवलिंग का श्रृंगार और जल अर्पण को इतने करीब से देखना अद्भुत अनुभव रहा। भस्म आरती के दौरान का माहौल, गूंजते मंत्र और तालियों की आवाज ने उन्हें रोमांचित कर दिया। उनके अनुसार, हर शिव भक्त को जीवन में एक बार इस अनुभव को जरूर करना चाहिए।