ब्रेकिंग
हंडिया: बुजुर्ग महिला घरेलू बिजली मीटर कनेक्शन के लिए परेशान,  ग्राम पंचायत के द्वारा NOC नहीं दी जा... हरदा जिले के 660 हितग्राहियों को 742.8 लाख रूपये ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये! रीजनल इंडस्ट्री, स्कि... Harda news: सभी अधिकारी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें कलेक्टर श्री जैन ने राजस्व अधि... पंचायत उप निर्वाचन के लिये मतदान 22 जुलाई को होगा सीएम मोहन यादव के काफिले के 19 वाहनों में डीजल डलवाया, पंप पर मिलावटखोरी , सभी वाहनों में आधा डीजल... संभागायुक्त श्री तिवारी ने एसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया समधन से आशिकी पड़ीं महंगी, बंधक बनाकर की पिटाई उतारा आशिकी का भूत, पुलिस ने बंधक बनाकर पीटने पर 12 लो... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 27 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ग्वालियर-चंबल को मिली बेंगलुरु की सीधी सौगात: सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर किया इतिहास का नया अध्याय श... _नारद जयंती के उपलक्ष्य में परमात्मा प्रसाद वाजपेयी न्यास का पत्रकार मिलन कार्यक्रम सम्पन्न_ 

मटका कुल्फ़ी खाने से 40 बच्चे हुए बीमार ,अस्पताल मे कराया भर्ती!  मुंडन कार्यक्रम मे शामिल होने परिजन के साथ आए थे!

समाजिक रिवाज के अनुसार बच्चे के मुंडन कार्यक्रम मे लोग शामिल हुये। इसी दौरान कई बच्चों ने मटका कुल्फ़ी खाई इसके बाद बिमार होने लगा जिन्हे अस्पतालों में भर्ती किया जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सीहोर। जिले की जावर तहसील के गांव भाऊखेडा में मटका आइसक्रीम खाने से करीब 40 बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए।

अचानक बच्चों की तबियत बिगडते देख परिजन घबरा गए। बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में तुरंत भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।मौके पर अधिकारी पहुचे और बच्चों की जानकारी ले रहे है।

 

पूरी घटना विस्तार से

सोमवार शाम को भाऊखेडा गांव में एक बच्चे की मान उतारने मुंडन कार्यक्रम में कई परिवार बच्चो सहित शामिल हुए थे।

- Install Android App -

इसी दौरान यहां एक मटका कुल्फी वाला पहुंचा। बच्चों ने माता पिता से जिद कर कुल्फ़ी वाले मटकाकुल्फी लेकर खाई। इसके लगभग आधा घंटे बाद इन बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई।

 

अलग अलग अस्पताल में कराया भर्ती

एक-एक कर अधिकांश बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो परिजन घबरा गए। बच्चों को जावर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। वहीं कुछ को आष्टा में लाकर अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। लगभग 11 बच्चों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और आनन फानन में आष्टा के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों को बुलाकर इनका इलाज शुरू किया गया।

 

अधिकारी भी पहुंचा, तीन स्थिति गंभीर

स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और इन बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना। बताया जा रहा है कुल तीन बच्चो की स्थिति गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है। बाकी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं, जो स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं। मटका कुल्फ़ी वाले की तलाश की जा रही है।