नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर के इस्तीफे के लिए बढ़ रहे दबाव के बीच वे आज विदेश दौरे से दिल्ली लौट आए हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा घेरने और यौन उत्पीड़न पर सवालों पर उन्होंने कहा कि मैं बाद में इन आरोपों पर जवाब दूंगा और अपना बयान भी जारी करूंगा। बता दें कि एक महिला पत्कार ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद से उन पर इस्तीफे की तलवार लटक रही है।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अकबर के इस्तीफे की मांग की है तो वहीं भाजपा केंद्रीय मंत्री के विदेश दौरे से लौटने का इंतजार कर रही थी। संभावना है कि अकबर दोपहर या शाम तक यौन उत्पीड़न के आरोपों पर स्पष्टीकरण देंगे जिसके बाद भाजपा भी अपना रूख स्पष्ट करेगी कि एम जे केंद्रीय मंत्री रहेंगे या नहीं। हालांकि भाजपा में कई नेता अकबर के पक्ष में हैं और उनका कहना है कि उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला नहीं है और जो आरोप उनके खिलाफ लगे हैं, वो मंत्री बनने से बहुत पहले का है।
पार्टी के नेताओं का कहना है कि सबसे पहले अकबर को ही आरोपों पर जवाब देना है। सोशल मीडिया पर #MeToo अभियान के जोर पकड़ने के बीच पिछले कुछ दिनों में कई महिलाओं ने उनपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
ब्रेकिंग
मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की
केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे
घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं
मूंग का भुगतान अटका, समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं - किसान कम दाम पर बेचने को मजबूर
देवास में पीओपी और रासायनिक मूर्तियों के निर्माण-बिक्री पर प्रतिबंध
लव मैरिज के बाद बेटा-बहू ने मां को घर से निकाला, पैतृक मकान पर लगाया ताला
रक्षाबंधन पर हरदा में बदली यातायात व्यवस्था, 26 से 28 अगस्त तक नो व्हीकल जोन
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ...
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत
इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
