jhankar
ब्रेकिंग
लेबनान पर इजराइली हमले में 254 की मौत : होर्मुज दोबारा बंद 1111 कुंडात्मक महायज्ञ राम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब,  गूंजे जय श्रीराम के जयकारे न्यायालय परिसर में हाईमास्ट लाइट स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन, रात में मिलेगी रोशनी मुरैना में रेत माफिया का दुस्साहस: चेकिंग के दौरान वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर ही मौत बिटिया के जन्मदिन पर गौ सेवा: पालीवाल परिवार ने श्री दादा जी गौशाला में मनाया जन्मदिन बड़वानी में भूकंप की दस्तक: रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 9 अप्रैल को लगेगा MP में फिर राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! धार में पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती हेतु 9 अप्रैल को हरदा में आयोजित होगा शिविर भोपाल में कॉलेज के पास शराब दुकान को लेकर ABVP का उग्र प्रदर्शन

मोहन यादव का जबलपुर दौरा: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर के मानस भवन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के तहत गांव-बस्ती चलो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव के तहत कार्य करते हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता तुष्टिकरण प्रथम के सिद्धांत पर कार्य करते हैं। कांग्रेस अंग्रेजों की बनाई संस्था है, उसकी कोई विचारधारा नहीं। आजादी के बाद कांग्रेस नेताओं के व्यक्तिगगत हितों की कीमत पूरे देश ने वर्षों तक चुकाई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है। कांग्रेस ने किसानों के साथ इतने पाप किया है कि कांग्रेस पार्टी की दो पीढ़ियां भी माफी मांगें तो भी कम है। भाजपा ने जनसंघ से लेकर आज तक अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। जन उद्देश्यों को लेकर जनसंघ का गठन किया गया था, हम आज भी उसी विचारधारा को लेकर देश और जनता की सेवा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा आज अजेय पार्टी बनी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में सरकार बनी है। ऐसे में आप सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि अपनी सरकार की जनहितैषी, जनकल्याणकारी उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला से स्वागत भी किया।

कांग्रेस की वजह से जम्मू-कश्मीर में हजारों निर्दोष लोगों का खून बहाया गया – डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री

- Install Android App -

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की अपनी स्वयं की कोई विचारधारा नहीं है। देश की आजादी के बाद पंडित मदन मोहन मालवीय जब वाराणसी में काशी हिंदू विश्व विद्यालय की स्थापना करा रहे थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सोमनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मंदिर को लेकर क्या कर रहे थे, देश जानता है। कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के व्यक्तिगत हितों के कारण केसर की क्यारी वाली धरती जम्मू-कश्मीर में हजारों निर्दोष लोगों का खून बहाया गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का विरोध करते हुए आदोलन किया और जनसंघ की स्थापना की। वर्ष 1952 में जनसंघ की स्थापना से लेकर आज तक भाजपा की विचारधारा में कभी समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाकर कलंट मिटाने का कार्य किया है। भाजपा ने सनातन संस्कृति के भाव से कभी समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में श्रीराम लला का मंदिर बनवाकर दुनिया को दिखाया कि भारत एक भाव से कार्य कर रहा है।

कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए मुस्लिम बहनों की जिंदगी नर्क बना दी थी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है। वर्षों पहले देश के सर्वोच्च न्यायालय से तीन तलाक को लेकर फैसला दिया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी की तत्कालीन केंद्र सरकार ने न्यायालय के फैसले के तहत मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने की बजाय तुष्टिकरण करने लगी। तत्कालीन केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ कानून में संशोधन कर मुस्लिम बहनों की जिंदगी नर्क बना दी थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने तीन तलाक को लेकर सख्त कानून बनाकर देश की लाखों मुस्लिम बहनों की जिंदगी संवारने का कार्य किया है।