ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

MP चुनाव: झाबुआ और अशोकनगर से इन प्रत्याशियों को BJP ने उतारा मैदान पर

भोपाल:  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौथी बार सत्ता हासिल करने भाजपा ने कई रणनीतियों पर चर्चा कर 177 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की है। वहीं झाबुआ जिले से थांदला विधानसभा सीट से 2013 में निर्दलीय लड़ने वाले कलसिंह भाबर को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से फिलहाल भाबर ही विधायक है। कलसिंह भाबर ने बीजेपी का साथ छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस के गेंदाल डामोर को करीब 5 हाजर वोटों से शिकस्त दी थी। बीजेपी इस चुनाव में तीसरे स्थान की पार्टी रही जिसे करीब 16 फीसद वोट हासिल हुए। वहीं 2008 चुनाव में कांग्रेस के वीर सिंह भूरिया ने बीजेपी के कलसिंह भाबर को करीब 8 हजार वोटों से हराया था।
अशोकनगर जिला
अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 032 से लड्डूराम कोरी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। 2008 में अशोकनगर सीट अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। 2008 में पहली बार इस सीट से लड्डूराम कोरी अनुसूचित वर्ग से विधायक चुने गए थे।
अशोकनगर के चन्देरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 033 से भूपेंद्रनारायण द्विवेदी को प्रत्याशी चुना गया है। नगर परिषद भूपेन्द्रनारायण द्विवेदी को राजनीति विरासत में मिली है। वह खुद जहां दो बार नगर परिषद का चुनाव जीतकर वर्तमान में नप के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं, वहीं एक बार उनकी पत्नि ने अध्यक्षीय कार्यकाल संभाला है।
साल 2013 के विधानसभा चुनावों में भूपेन्द्रनारायण द्विवेदी को कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक पद का प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं मुंगावली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 034 से केपी यादव रुसल्ला को टिकट दिया गया है।