jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

MP Accident News : बस पुल से नीचे गिरी 2 यात्रियों की मौत 9 गंभीर 52 हुए घायल

ब्रिज की दीवार से टकराई थी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी | घटना में 2 यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में 52 लोग घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार पचोर अस्पताल में कराया गया।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़। यातयात के नियमों मे लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं होती है। प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे के पास इंदौर से अशोकनगर जा रही यात्री बस ओवर ब्रिज की दीवार से टकराकर नीचे गिर गई।  घटना के बाद वहां यात्रियों की चीख पूकार मची। इस दौरान आस पास के लोगो द्वारा सहायता की गई।

  दुर्घटना का कारण स्पष्ट नही है

बताया जा रहा है कि घटना रात्रि करीब 1.30 की है। बालाजी ट्रेवल्स की यात्री बस इंदौर से अशोकनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर ब्रिज की दीवार से टकराई और ओवर ब्रिज से सीधे नीचे गिर गई। इस मामलें मं लोगो द्वारा आशंका जताई जा रही हैं कि वाहन चालक को झपकी आने से हुआ है। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नही है। ड्राइवर सहित अन्य घटना पचोर से कुछ ही दूरी पर स्थित सारंगपुर रोड के सतगुरु होटल के पास की है।बस में यात्रियों में अधिकांश लोग गुना और अशोकनगर के है।दोनो मृतकों में से एक की पहचान हुई हैं दूसरे युवक की पहचान की जा रही है। सभी को घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।