jhankar
ब्रेकिंग
नवरात्रि में मंदिर के सामने लगे मिट्टी के ढेर लगे श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी  न्याय के लिए जनसुनवाई में रोया फरियादी हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित

MP Big Accident : तेजगति से ओवरटेक करती कार ट्रक के पीछे जा घुसी हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर घायल !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अनूपपुर : जिले में सडक हादसे कम नही हो रहे है। हाइवे पर लगातार मौसम के सर्द कोहरे से दुर्घटनाएं बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग – 43 में कोदैली गांव के समीप दुर्घटना हो गई। एक कार ओवरटेेक करने के चक्कर में ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे मे एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल हो गया। उपस्थित लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा जहां उपचार के दौरान कार में सवार युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर है। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज शहडोल रेफर कर भेजा गया है। कोतवाली थाना अनूपपुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि सुबह के तीन बजे के लगभग सूचना मिली कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग क्रमांक-43 में कोदैली गांव के पास एक कार एवं ट्रक के बिच एक्सीडेंट हो गया है। कार तेज गति से अनूपपुर से शहडोल की ओर जा रही थी एवं शहडोल की तरफ जा रहे एक ट्रक के पीछे घुस गई।