MP BIG NEWS: आगामी विधानसभा चुनाव में अखिल भारत हिन्दू महासभा लड़ेगी चुनाव, उतारेगी चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी: दिनेश सुगंधी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री
हरदा । रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा के सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने कहा की भाजपा सरकार की वादा खिलाफी के कारण अब अखिल भारत हिंदू महासभा चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी।
महासभा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधि ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा सरकार झूठी पार्टी है। और इनके नेता सिर्फ झूठ बोलते है। हमारी कई मांगों को आज तक इन्होंने पूरा नही किया। अब हमारा सगठन और हम हर जगह जायेगे। सोए हुए हिंदुओं को जगाएंगे । और अंखड हिंदू राष्ट्र बनायेगे। आगामी विधानभा चुनाव में जिन सीटों पर हमारी ताकत होगी उन सभी सीटों पर संगठन अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि हरदा जिले के लोगों को संगठित करने का काम शुरू हो चुका है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी। वही संगठन मंत्री के द्वारा प्रदेश व जिला स्तर पर महासभा का विस्तार करते हुए नियुक्ति पत्र भी सोपे। कार्यक्रम का सफल संचालन नर्मदा प्रसाद विश्वकर्मा गुरुजी ने किया वही आभार संजय अग्रवाल जिला अध्यक्ष ने व्यक्त किया।
हिन्दू महासभा के उद्देश्य
अखंड हिन्दुस्तान की स्थापना।
भारत की संस्कृति तथा परंपरा के आधार पर भारत में शुद्ध हिन्दू लोक राज का निर्माण ।
विभिन्न जातियों तथा उपजातियो को एक अविछिन्न समाज में संगठित करना। एक सामाजिक व्यवस्था का निर्माण, जिसमे राष्ट्र के सब घटकों के सामान कर्तव्य तथा अधिकार होंगे।
राष्ट्र के घटकों का मनुष्य के गुणों के आधार पर विश्वास दिला कर विचार-प्रचार और पूजा को पूर्ण राष्ट्र धर्म के अनुकूल स्वतंत्रता का प्रबंध
सादा जीवन और उच्च विचार तथा भारतीय नारीत्व के उदात्त प्राचीन आदर्शो की उन्नति करना। स्त्रियों और बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करना।
हिन्दुस्तान को सैनिक, राजनितिक, भौतिक तथा आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनाना ।
सभी प्रकार की सामाजिक असमानता को दूर करना।
धन के वितरण में प्रचलित अस्वाभाविक असमानता को दूर करना ।
देश का जल्द से जल्द औद्योगीकरण करना।
भारत के जिन लोगों ने हिन्दू धर्म छोड़ दिया है, उनका तथा अन्य लोगों का हिन्दू समाज में स्वागत करना ।
गो माता की रक्षा करना तथा गौ वध को पूर्णतः बंद करना। गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित करना
हिन्दी को राष्ट्र की भाषा तथा देवनागरी को राष्ट्र लिपि बनाना।
अन्तराष्ट्रीय शांति तथा उन्नति के लिए हिन्दुस्तान के हितों को प्राथमिकता देकर अन्य देशों से मैत्री सम्बन्ध बढ़ाना।
भारत को सामाजिक, आर्थिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से विश्व शांति के रूप में स्थापित करना।
प्रेस कांफ्रेंस में ये लोग उपस्थित थे।
दिनेश सुंगधी जी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, सद्गुरु महाराज गौरक्षा प्रदेश अध्यक्ष, नर्मदा प्रसाद विश्वकर्माी विद्यार्थी महासभा अध्यक्ष प्रदेश,ओम आजाद प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा, विद्यानन्द किर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, वीर सिंह राजपूतजी
प्रदेश संगठन मंत्री युवा मोर्चा मोर्चा,
संजय अग्रवाल जिला अध्यक्ष हरदा , सुनील सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष करणी सेना परिवार, आयुष यादव जी जिला अध्यक्ष मुख्य मोर्चा, , कपिल बागड़ी जिला अध्यक्ष गौरक्षा, सूरज सकतपूरिया – जिला मिडिया प्रभारी हरदा