jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

MP Big News: तीन महीने की बच्ची को 24 बार दागा, हुई मौत !

शहडोल : आदिवासी बाहुल्य जिले शहडोल में मासूम बच्चों को गर्म सलाखों से दागने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। अंधविश्वास में बच्चों को गर्म सलाखों से दागकर इलाज करने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।

ताजा मामला कठौतिया के पास ही सामतपुर गांव में तीन महीने की शुभी कोल को 24 बार गर्म सलाखों से दागा गया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचे। बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।

- Install Android App -

तीन महीने की शुभी कोल को सांस लेने में समस्या थी। पिता सूरज कोल और मां सोनू कोल गांव में ही झोलाछाप डॉक्टर से बच्ची का इलाज करवाते रहे, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया। इसके बाद गांव की ही एक महिला ने गर्म सलाखों से बच्ची को दागा। इसके बाद भी बच्ची की हालत नहीं सुधरी तो परिजन उसे इलाज के लिए बुढार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। बच्ची को वहां से शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बच्ची के शरीर में 24 बार गर्म सलाखों से दागने के दाग हैं। बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती गई तो परिजन उसे मेडिकल कॉलेज से निजी अस्पताल में ले गए। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। शहडोल जिले में इलाज के नाम पर मासूम बच्चों को दागने की कुप्रथा अब भी जारी है। आज भी गांवों में गर्म लोहे से दागा जाता है। इसके चलते पूर्व में कुछ बच्चो की मौत भी हो चुकी है। अंधविश्वास पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है, लेकिन इसका असर दिखाई नहीं पड़ रहा।