jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Harda: केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा 142 सांसदों के निलंबन के विरोध, हरदा कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आज…

हरदा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देशानुसार केन्द्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला किया है, आश्चर्यजनक रूप से संसद के दोनों सदनों से 142 सांसदो को निलंबित कर दिया गया है, केन्द्र की भाजपा सरकार का यह घिनौना कृत्य है ।

- Install Android App -

उक्त संबंध में दिनांक 22 दिसम्बर, 2023 को केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में हरदा जिला स्तर पर स्थानीय घंटाघर पर दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । हम सभी का यह दायित्व है कि लोकतंत्र के इस अपमान के खिलाफ एक साथ खड़े होने की जरूरत है।

विरोध प्रदर्शन को प्रभावी बनाने हेतु प्रदेश, जिला, ब्लाक पदाधिकारी, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, मोर्चा संगठन /विभागों / प्रकोष्ठों के जिला/ प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेंगे ।