jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Mp Big News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दूसरे आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी मांग, आदिवासियों ने सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी !

वन विभाग द्वारा पीडिता के परिवार को डराने-धमकाने के प्रयासों का विरोध कर दी कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी –

बुरहानपुर : बुधवार को आदिवासी महिला पुरुषों द्वारा आमगांव नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में फिर प्रशासन को घेरते हुए दूसरे आरोपी की भी तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। आदिवासियों के विरोध पर पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन दूसरे आरोपी को अभी तक गिरफ्तार न किए जाने के बारे में समाज में खासा गुस्सा है। वन विभाग द्वारा पीड़ित परिवार पर भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। परिवार के अनुसार एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा पीडिता को बयान बदलने की धमकी दी गई थी, कि यदि वह बयान न बदले तो वन विभाग वाले उनके परिवार को वन्यप्राणी अपराध के झूठे केस में फंसा कर जेल कर देंगे!

- Install Android App -

एकत्रित महिलाओं ने बुरहानपुर में आदिवासियों के ऊपर वन विभाग द्वारा दशकों से हो रहे प्रताड़ना का भी उल्लेख किया। शासन प्रशासन से मिली छूट के कारण वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा आदिवासियों में आतंक फैलाना जारी रहा है। आदिवासियों ने बताया कि उनके पूर्वजों से भी भ्रष्ट वन अमले द्वारा वसूली की जाती रही! आदिवासियों के घरों को अवैध रूप से बिना नोटिस के तोड़ा गया था, और उस समय महिलाओं, आदमियों और बच्चों सभी के साथ बर्बर मारपीट भी की गई थी। कई गांवों में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी हुआ लेकिन वन विभाग के आतंक के कारण वे महिलाएं कभी सामने नहीं आ सके थे।

ज्ञापन सौंपते हुए एकत्रित सभी आदिवासी महिला पुरुषों ने मध्य प्रदेश शासन-प्रशासन को स्पष्ट किया कि – बुरहानपुर के आदिवासी अब महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेंगे! आदिवासियों द्वारा दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर, और पीड़ित परिवार को वन विभाग द्वारा डराने-धमकाने पर रोक न लगने पर उगता आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।