jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

MP BIG NEWS: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति से की जमकर मारपीट, पति की इलाज के दौरान हरदा के निजी अस्पताल मे मौत

;के के यदुवंशी सिवनीमालवा मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर प्यार में बांधा बन रहे पति से जमकर मारपीट की। जहां पति को गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।   सिवनी-मालवा तहसील के उमरिया गांव में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के संग मिलकर पति की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी और प्रेमी द्वारा की मारपीट से आई चोटों से उपचार के दौरान पति की मृत्यु हुई। मारपीट की वारदात 17 दिसंबर की है। मृत्यु की जांच के बाद मंगलवार देर रात शिवपुर थाना पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

- Install Android App -

थाना प्रभारी संजीव कुमार पवार के मुताबिक मृतक शंकरलाल राजपूत उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम उमरिया है। मृतक ड्राइवर का काम करता था। पत्नी आरोपी सीमा राजपूत और गजराज उर्फ गज्जू गोस्वामी उम्र लगभग 43 वर्ष है। आरोपी गजराज मृतक का पड़ोसी है। 17 दिसंबर की शाम को मृतक शंकरलाल ने पत्नी को गजराज के घर से निकलता देख लिया था। जिस बात को लेकर पति-पत्नी का शाम को ही झगड़ा हुआ। फिर कुछ घंटे बाद दोबारा पति-पत्नी झगड़ने लगे। तभी प्रेमी भी उनके बीच आ गया। पत्नी सीमा और प्रेमी गज्जू दोनों ने शंकरलाल की पिटाई कर दी। मारपीट में शंकरलाल को चोटें आई थी, परिजनों ने उसे हरदा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 19 दिसंबर को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी संजीव पवार ने बताया मारपीट में आई चोटों से शंकरलाल की मृत्यु हुई है। मामले की जांच के बाद पत्नी सीमा और प्रेमी गज्जू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।