jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

हरदा : टिमरनी बस स्टेण्ड पर यात्रियों का किया गया टीकाकरण

मकड़ाई समाचार हरदा। शहरी क्षेत्र में बाहर से आने वाले नागरिकों का जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है। उनका नगर परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संयुक्त रुप से टीकाकरण का कार्य बस स्टैंड क्षेत्र ऑटो से आने जाने वाले नागरिक ऑटो स्टैंड एवं बाजार क्षेत्र में किया जा रहा है पूर्व में भी कलेक्टर महोदय द्वारा बैठक में निर्देश दिए गए थे की हाट बाजार में ग्रामीण क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले ऐसे नागरिक जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है उन्हें समझाइश देकर एवं चर्चा कर टीकाकरण का कार्य किया जावे कलेक्टर महोदय के निर्देश के पालन में नगर परिषद की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा पिछले शुक्रवार को टीकाकरण का कार्य किया गया था जिसमें 5 लोगों को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया था वर्तमान में भी टीकाकरण अभियान अंतर्गत बस स्टैंड क्षेत्र ऑटो स्टैंड क्षेत्र एवं बाजार क्षेत्र में टीम द्वारा सतत भ्रमण कर आने वाले वाले नागरिकों से टीकाकरण के संबंध में जानकारी लेकर जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण कार्य सतत जारी है आज कुल 25 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है। आज बस स्टैंड क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमर सिंह जी मीणा हरदा आगमन से टिमरनी बस स्टैंड पर संयुक्त टीम द्वारा किए जा रहे टीकाकरण कार्य को देखा टीम के द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की गई टीम के साथ खंड चिकित्सा अधिकारी श्री एम के चोरे एवं नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री राहुल शर्मा तथा नगर परिषद कर्मचारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे एवं उन्होंने कहा कि नगर परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रयास सराहनीय है शहरी और क्षेत्र में हंड्रेड परसेंट टीकाकरण हो चुका है ग्रामीण एवं अन्य क्षेत्रों से रेल  एवं बस के माध्यम से आने वाले नागरिकों को टीकाकरण का कार्य सतत टीम के द्वारा किया जा रहा है यह अभियान सतत जारी रहेगा।