jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP BIG news: भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेद्र पारासर पर केस दर्ज, ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे से जुड़ा है पूरा मामला

भोपाल । मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हुई एक सभा के वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर राजनीति गर्मी चालू होगी है । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे वाला वीडियो पोस्ट करने के मामले में मप्र और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं। मप्र में खरगोन जिले के सनावद थाने में राहुल की यात्रा में चल रहे व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस ने मप्र भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेद्र पारासर पर केस दर्ज किया है।

- Install Android App -

छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। उनकी ओर से शिकायत में कहा गया वीडियो मॉर्ड है यानी – इसमें नारे अलग से जोड़े गए हैं। भाजपा नेता पर दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पाराशर पर धारा 153 (क), 504, 505 (1), 505 (2), 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।