ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 अगस्त 2025 का राशिफल ,जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हर घर तिरंगा फहराएं, देशभक्ति की भावना जगाएं —सारिका  देशभर के 35 लाख किसानों के बैंक खातों में जारी की गई फसल बीमा योजना की राशि प्रधानमंत्री आवास योजना में अब भी हैं कई लोग वंचित सौतेली मां ने करोड़ो की भूमि सिराली के व्यापारियों को बेची ! बेटी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत की ! ... MP में पुलिस पर कहर डायल 100 टीम पर डंडे से हमला, हमला करने वालो पर पुलिस ने की कार्यवाही आरोपीयो को... हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता गतिविधियां आयोजित हरदा विधायक दोगने का आरोप : हरदा के नेता कमल पटेल द्वारा पुनः किया गया फर्जी भूमि-पूजन ! जाने क्या ह... हरदा जिले में खाद की काला बाजारी, किसान कांग्रेस नेता मोहन विश्नोई ने किया पर्दाफाश ! देखे पूरा वीडि... जबलपुर बैंक में डकैती, करोड़ों का सोना, कैश लूट ले गए 5 नकाबपोश बदमाश

MP BIG NEWS: 11 साल के मासूम के साथ हैवानियत,आरोपी युवक ने किया कुकर्म, फिर लाश को दफनाया

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के माधवनगर में 6 जनवरी को नदी किनारे एक बालक की लाश मिट्टी के अंदर दबी हुई मिली। लाश के कुछ अंग बाहर दिखाई देने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाकर लाश को बाहर निकाला तो लाश की शिनाख्त गांव के ही एक बालक के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया की बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के बाद आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को दफना दिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।

- Install Android App -

एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि भनपुरा गांव का बच्चा 4 जनवरी की सुबह 10 बजे अपने घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद शाम तक घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली तो 5 जनवरी को परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। 6 जनवरी को गांव से निकली सिमरार नदी के किनारे एक गड्ढे में लापता बच्चे की लाश के कुछ हिस्से नजर आए। खुदाई करने पर शव बरामद किया गया।
आखिरी बार गांव के ही शख्स के साथ दिखा था पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि बच्चे को आखिरी बार गांव के ही राहुल कोरी के साथ बाइक से जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने राहुल कोरी से संदेह के आधार पर पूछताछ की। आरोपी ने बच्चे की हत्या करना कबूल कर लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। वह परिजनों को यह बताने जा रहा था। पकड़े जाने के डर से उसने बच्चे को गला दबाकर मार डाला। शव नदी किनारे दफना दिया।