jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

MP BIG NEWS: जबलपुर: कार और बस की टक्कर मे 6 लोगो की मौत 2 घायल*

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। शहर के करीब सिहोरा में सड़क हादसा हो गया है। कार और बस की टक्कर में कर्नाटक के 6 लोगों की मौत, दो घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि जबलपुर के पास सिहोरा में आज अलसुबह चार बजे एक कार और बस की टक्कर में कर्नाटक के 6 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। घायलों को सिहोरा अस्पताल में प्रारंभिक इलाज देने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

गलत साइड जाने बस से टकराई तूफान
मिली जानकारी के अनुसार तूफान वाहन केए 49 एम 5054 प्रयागराज से जबलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिहोरा के खितौला के पास सुबह 4 बजे तूफान वाहन अचानक डिवाइडर तोड़ते हुए रांग साइड पर पहुंच गया और सामने से आ रही बस एमएच 40 सीएम 4579 से उसकी टक्कर हो गई।

- Install Android App -

हादसे मे 6 लोगो की मौत 2 घायल

कार और बस की टक्कर में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस परिजनों से संपर्क कर कर रही है। बस जबलपुर से कटनी जा रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर बस को भगाकर ले गया। पुलिस ने बस को बरामद कर लिया है, वह संजय बस कंपनी, महाराष्ट्र की बताई जा रही है। हादसे में मारे गए सभी लोग कर्नाटक के गोकक के रहने वाले बताए गए है। वाहन भी कर्नाटक का ही है। मृतकों के नाम विरुपाक्षी गुमेती, बासवराज कुराती, बालचंद्र और राजू हैं। दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में घायल हुए लोगों के नाम सदाशिव और मुस्ताफ हैं, इन्हें इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।