jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

एमपी बिग न्यूज: युवतियो की स्कूटर को कार ने मारी टक्कर !  इलाज के दौरान दोनो युवतियां दीक्षा और लक्ष्मी की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर में यू तो सभी जगह यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाई गई बाबजूद इसके वाहन चालक की तेज गति चालन करते है तो दुर्घटनाए हो जाती है। महालक्ष्मी मैदान के पास स्कूटर सवार दो लड़‍कियों को तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उन्हें लोग अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार युवतियों के नाम दीक्षा पिता अशोक और लक्ष्मी पिता नाथू सिंह हैं। ये दोनों स्कूटर से मेला देखकर अपने घर जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार में आई एक बीएमडब्ल्यू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वो स्कूटर सहित दूर गिरीं।

घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचाया

- Install Android App -

आस-पास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर चोट लगने पर दोनों बुरी तरह से घायल हो गईं थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका।

चंड़ीगढ़ RTO से रजिस्टर्ड कार

कार चंड़ीगढ़ आरटीओ से रजिस्टर्ड है, इसका नंबर सीएच 01 एयू 1061 है। पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।