jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

MP BIG NEWS: तहसील मे फरियादी महिला को लिपिक ने सरेआम थप्पड़ और जूतों से मारा! गिड़गीड़ाती रही महिला नही आया कोई बचाने

SDM ने लिपिक को किया निलम्बित

प्रदेश की मोहन सरकार महिला सशक्तीकरण के लाख दावे ठोके मगर आज महिला पर हो रहे अत्याचार सरकार के दावों की पोल खोल रहे है भिंड मे एक ऐसा ही मामला सोमवार सामने आया जहां एक ग्रामीण गरीबमहिला अपनी शिकायत लेकर आई थी जिसको न्याय तो नही मिला बल्कि उस निरपराध महिला को क्लर्क ने थप्पड़ और जूतों से मारा। 

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से अभद्रता कर उस पर सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की। मारपीट के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। गोहद एसडीएम पराग जैन ने लिपिक को निलंबित कर दिया है।

क्या था पूरा मामला

- Install Android App -

भ्रष्टाचार मे प्रदेश के राजस्व कार्यालय आकन्ठ डूबे हुए है।जहां उन्हे मुह मांगी राशि नही मिलती तो आपका काम नही होगा। कुछ ऐसे भी कर्मचारी है जो रूपये भी लेंगे काम भी नही करेंगे अगर काम का बोले तो मारपीट पर उतारु हो जायेंगे।

जिले के ग्राम लोधे की पाली निवासी राम अवतार जाटव की 55 वर्षीय पत्नी दीपा जमीन संबंधी काम को लेकर तहसील कार्यालय पहुंची थीं। महिला का आरोप है कि तहसील में कार्यरत लिपिक नवल किशोर गौड़ ने उनसे काम के बदले पैसे लिए थे, लेकिन फिर भी काम नहीं हुआ तो वह लिपिक से मिलने तहसील गईं।

पैसे लिए और काम भी नही किया बोला,

तो लिपिक मारपीट पर हुआ उतारु

लिपिक ने अभद्रता की तो उन्होंने विरोध किया। इससे लिपिक आपा खो बैठा। विवाद बढ़ते ही लिपिक गौड़ ने गाली-गलौज शुरू कर दी और महिला के गालों पर थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, उसने हाथ में जूता लेकर सरेआम पिटाई भी की।