jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Mp Big News: NGT की शिकायत के बाद बेतवा नदी का सीना छलनी करने वाले रेत माफिया पर बड़ी कार्यवाही, जप्त किए वाहन, नौका जलाई

राजधानी से अधिकारियों की टीम पहुंची । रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर भी किए जब्त –

- Install Android App -

सागर : बेतवा नदी के किनारे ग्राम लखाहार, ढाना में लंबे समय से रेत का अवैध उत्खनन चल रहा था। जिसकी शिकायतें स्थानीय लोगो ने पंचायत स्तर सहित वरिष्ठ अधिकारियों की को गई थी। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई से गुरेज कर रहे थे। कई बार अखबारों में भी खबरे प्रकाशित की गई। लेकिन अधिकारियों ने अनदेखी की।

शनिवार को एनजीटी के निर्देश पर भोपाल से टीम ने घाट पर बिना स्थानीय अधिकारियों को सूचना दिए छापा मारा। छापे की जानकारी जैसे ही स्थानीय अधिकारियों को लगी, सभी अधिकारी आनन-फानन में पहुंचे और कार्रवाई करते हुए एक बोट में आग लगा दी तथा एक पोकलेन मशीन जब्त कर ली। साथ ही अवैध परिवहन करने पर दो ट्रैक्टर ट्रालियों पर भी कार्रवाई की गई है।