ब्रेकिंग
मटका कुल्फ़ी खाने से 40 बच्चे हुए बीमार ,अस्पताल मे कराया भर्ती!  मुंडन कार्यक्रम मे शामिल होने परिज... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झाबुआ : जिले में लगतार अवैध शराब के विरूद्ध में अभियान जारी: 121 पेटी अवैध शराब की पेटी जब्त  सिवनी मालवा: कॉलोनी बनाने के लिए काट दिए हरे भरे पेड़: जिम्मेदार बोले जांच करा कर की जायेगी कार्रवाई  हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं Harda news: रेलवे स्टेशन के सामने सौंदर्यीकरण के नाम पर 45 दुकानदारों को बेदखली के आदेश! कांग्रेस प्... शराब: जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत!  पुलिस ने 6 आरोपियो को किया गिरफ्तार! आज का मौसम दिल्ली पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हीटवेव का खतरा तो मध्य भारत मे आँधी बारिश की सम्भावन... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की 24वीं किस्त मिलने वाली है, जानें तारीख और पूरा अपडे...

Mp Breaking News: चार माह की बच्ची को लेकर नदी में कूदी महिला की मौत, बच्ची बच गई

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बड़वानी : बुधवार की दोपहर पलसूद गोई नदी के पुल पर से एक महिला अपनी बच्ची को लेकर कूद गई। आस पास उपस्थित लोग तुरंत नदी में कूद कर बच्ची और उसकी मां की खोज की मगर बच्ची को बचा लिया गया और महिला का पता नही चला लगभग 3 घंटे बाद महिला शव नदी में मिला।

- Install Android App -

घटना विस्तार से – मिली जानकारी के अनुसार जिले में पलसूद के राजपुर रोड पर गोई नदी का पुल है। जहां बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे महिला रोशनी पति गणेश गोले निवासी पलसूद उसकी 4 माह की बच्ची हिमांशी को लेकर गोई नदी के पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान लोगो की नजर गई और महिला और उसकी बेटी को बचाने लोग दौड़ पडे। नदी के पास जाकर कुछ लोग नदी में कूद और महिला उसकी बेटी की खोज की मगर हिमांशी उन्हे मिल गई जिसे बचा लिया गया। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई तो तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची। बच्ची को करीबी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसका उपचार किया और बच्ची अभी स्वस्थ है। नदी में महिला को खोजने का भरसक प्रयास किया गया। करीब 3 घंटे महिला शव नदी में मिला। पलसूद टीआई यशवंत बडोले ने बताया कि महिला द्वारा बच्ची को नदी में फेंक कर आत्महत्या किए जाने का कारण सामने नहीं आया है। महिला की मौत हो चुकी है उसकी बच्ची स्वस्थ है।