jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP breking news: अज्ञात कारणो से टायर के गोदाम में लगी आग

मकड़ाई समाचार बालाघाट। शहर के गुजरी बाजार स्थित दो दुकानों में बुधवार अलसुबह करीब 5 बजे आग लग गई। सबसे पहले आगजनी की घटना शिव मंदिर के पास जय भोले साईकल स्टोर के गोदाम में हुई। गोदाम में साईकल के टायर और ठेला बनाने में इस्तेमाल होने वाली लकड़ियां रखी थी। गोदाम के मालिक हरीश कुमार ने बताया कि आज सुबह छह बजे जब वह सोए हुए थे, तो उन्हें पड़ोसी ने बताया कि गोदाम में आग लग गई है। बाजार पहुंचकर देखा तो गोदाम में आग धधक रही थी। आग की लपटों ने गोदाम के बगल में रेडीमेड कपड़े की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

- Install Android App -

व्यापारियों ने तत्काल नगर पालिका के फायर बिग्रेड को सूचना दी, हालांकि संकरी गलियों और सड़क छोर तक पसरे अतिक्रमण के चलते दमकल वाहन को गुजरी बाजार के अंदर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिस स्थान पर आग गई थी, वहां वाहन का पहुंचना संभव नहीं था, इसलिए दमकल कर्मियों ने पाइप खींचकर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। गोदाम में आगजनी से लगभग 60 हजार का और कपड़ा दुकान मालिक को करीब 30-40 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। गोदाम के संचालक हरीश कुमार ने बताया कि आग लगने की स्पष्ट वजह अब तक समझ नहीं आई है। आगजनी, शॉर्ट सर्किट से हुई या किसी की शरारत है ये साफ नहीं हो पाया है।