jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

MP Breking News : इलेक्ट्रॉनिक शोरुम मे भड़की आग, करीब 80 लाख का नुकसान,

जीवन का सबकुछ दुकान में दांव लगा दिया है। अब हमारी पूरी गृहस्‍थी नष्ट हो गई है। मानों जीवन में कुछ बचा नहीं है। 80 से 85 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया है। चार घंटे दमकल-दमकल चिल्लाते रहे। पर कोई नहीं सुना है। आज हम जिला प्रशासन की लापरवाही से रोड पर आ गए है।- दुकान संचालक

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा। जिले में त्योंथर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात्रि ढाई बजे अज्ञात कारणों से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग भड़क गई। घटना के बाद चिल्ला बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दमकल वाहन को सूचना दी। पर कोई फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में नगर पंचायत के सीएमओ को अवगत कराया।

- Install Android App -

नपा प्रशासन की लापरवाही देर से आई दमकल.

फिर भी फायर ब्रिगेड नहीं आई। चार घंटे बाद सोहागी पुलिस ने चाकघाट नगर परिषद से दूसरा दमकल वाहन बुलाया। तब तक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम जलकर खाक हो चुका था। कहा जा रहा है कि 3 बजे से व्यापारी सहित आसपास के दुकानदार सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाते रहे। इसी बीच व्यापारी खुद जल गया है। पर प्रशासनिक संवेदना नहीं जागी है। आगजनी में व्यापारी का 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के व्यापारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आग की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया। हम पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचना देकर स्वयं आग बुझाना चालू कर दिए। पर त्योंथर नगर परिषद का दमकल नहीं आया है। हालांकि सोहाली थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय रात से लेकर सुबह तक कई बार आए है। पुलिस बुलाने तक गई है पर दमकल के चालक ने फोन रिसीव  भी नहीं किया ।