jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

MP Breking News :: टायर फटने से श्रद्धालुओं का वाहन पलटा,,16 से अधिक लोग घायल

मकड़ाई समाचार खंडवा|भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा स्नान और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए ओंकारेश्वर आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन सनावद के निकट पलटने से करीब 16 ग्रामीण घायल हो गए। आगर मालवा जिले के ग्रामीण लोडिंग पिकअप वाहन में सलकनपुर देवी धाम से ओंकारेश्वर आ रहे थे। वाहन का टायर फटने से संतुलन बिगड़ने पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होना बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए सनावद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो ग्रामीण गंभीर होने से उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

- Install Android App -

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे खंडवा जिले में पुनासा- सनावद मार्ग पर थाना धनगांव के क्षेत्रांतर्गत ग्राम करौली में ग्रामीणों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई हुई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सनावद में भूतड़ी अमावस्या पर सुरक्षा इंतजाम में तैनात सभी एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से सभी घायलों को सनावद अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया है। पिकअप में 35 से अधिक लोग सवार थे। इनमें महिलाएं भी शामिल है।