jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

MP BREKING NEWS : बस में संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए कपल, युवती को आधे कपड़े में ही थाने ले गई पुलिस

मकड़ाई समाचार रीवा। एमपी के रीवा जिले में पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है। जो सभी को हैरान कर देने वाला था जिसे कहीं से भी मानवीय नहीं कहा जा सकता। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बस में एक कपल को पकड़ा था। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। कपल को पकड़ने गई पुलिस की टीम के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कपल के साथ पुलिस ने पहले तो गाली गलौज की। फिर आधे कपड़े में ही लड़की को थाने लेकर आयी।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र स्थित एक बस के भीतर लड़का और लड़की संदिग्ध अवस्था में देखे गए, स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बस के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसके बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगी। रीवा पुलिस को लड़की को आधे कपड़े में थाने लेकर जाते हुए शर्म भी नहीं आई।

आप को बतादें जो वीडियो लोगों ने बनाया है उसे देख लोग अपनी आंखें बंद कर लेंगे लेकिन रीवा पुलिस अमानवीयता पर उतारू दिखी, मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोग भी कपल की वीडियो बनाने में लगे थे।वहीँ लोगो का कहना है कि शाहपुर थाने में महिला पुलिसकर्मी की पोस्टिंग भी है, इसके बावजूद कार्रवाई के दौरान कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी।जिसे लेकर लोगों में पुलिस की इस कार्यवाही की भर्त्सना हो रही है मामले की भनक रीवा एसपी को लगी एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।