jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

जिला परिवहन पदाधिकारी के घर छापा, छापे में सोने के बिस्किट बरामद, कैश गिनने के लिए मंगाई मशीन

मुजफ्फरपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के कंकड़बाग के आरएमएस कॉलोनी स्थित कश्यप सुमन पैलेस के बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर-106 और मुजफ्फरपुर आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी चल रही है। निगरानी की टीम एक साथ दोनों आवास पर छापेमारी कर रही है।

पटना। आपने अक्सर सुना होगा कि हमारे बुजुर्ग लोग कहते हुए पाए जाते है कि जब भी बिहार के नौकरशाहों के पास आय से अधिक पैसे हो जाते है तो फिर वो बिहार को छोड़ देते है। या फिर जेल की हवा खान पड़ती है और ये गलत भी नहीं है आए दिन ऐसे सरकारी नौकरशाह पकड़े जाते है। जिनके पास आय से अधिक संपत्ति होती है ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आई है। जहां जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के कंकड़बाग के आरएमएस कॉलोनी में स्थित सुमन अपार्टमेंट के फ्लैट और मुजफ्फरपुर आवास पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी चल रही है। ये छापेमारी निगरानी की टीम कर रही है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग ने 48 लाख रुपए कैश सहित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के बिस्किट भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही डीटीओ साहब के आवास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। जिसकी जानकारी उनसे मांगी गई है। बता दें कि रजनीश लाल छपरा के साथ मुजफ्फरपुर के डीटीओ की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

निगरानी डीएसपी सर्वेश कुमार और अंजनी कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम डीटीओ के दोनों आवास पर छापेमारी कर रही है। परिवहन पदाधिकारी के पास आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की सूचना विजिलेंस को मिली थी। जिसके बाद विजिलेंस के डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर एक साथ उनके दोनों आवास पर छापेमारी चल रही है। खबर है कि छापेमारी अभी जारी है और भी संपत्ति मिलने की कयास लगाए जा रहे है।