jhankar
ब्रेकिंग
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत

MP News : मंत्री पटेल के बेटे ने पत्रकार के साथ की मारपीट, अपने बेटे के बचाव में थाने पहुंचे मंत्री

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल कार सवार युवकों ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी तो बाइक सवार पत्रकार ने उन्हे ठीक से गाड़ी चलाने को कहा इस पर कार सवार युवकों ने पत्रकार के साथ मारपीट शुरु कर दी घबराकर खुद को बचाने के लिए एक रेंस्टोरेंट में घुसा उसके बचाव में आए रेंस्टोरेंट संचालिका और उसके पति के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। इधर पुलिस ने शिकायत पर युवकों को हिरासत में ले लिया पता चलता है
कार सवार युवक राज्य मंत्री नरेन्द्र पटेल के बेटे और उसके साथी हैं।
मंत्री पटेल के बेटे ने पत्रकार के साथ की मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार एक न्यूज चैनल के पत्रकार विवेकसिंह शनिवार रात करीब 9 बजे त्रिलंगा कालोनी स्थित माखनलाल विश्वविद्यालय के पुराने भवन के सामने से बाइक से गुजर रहे थे। इस दौरान कार सवार कुछ लोगों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। विवेक ने कार चालक से ठीक से गाड़ी चलाने की बात कही। इस पर कार सवार युवकों ने विवेक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जान बचाने के लिए विवेक पास के एक रेस्टोरेंट में घुस गया। युवक वहां भी पहुंच गए रेस्टोरेंट संचालक अलीसा और उसके पति सोनू मार्टिन ने विवेक को बचाने की कोशिश की तो युवकों ने मार्टिन दंपती के साथ भी मारपीट कर दी।

- Install Android App -

अपने बेटे के बचाव में थाने पहुंचे मंत्री पटेल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस युवकों को थानें ले आई धायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर  मंत्री नरेंद्र पटेल  को घटना की जानकारी लगी तो अपने बेटे के बचाव में थाने पहुंच गए। करीब डेढ़ से दो घंटे तक थाने में बैठे रहे जब तक उनके पुत्र अभिज्ञान को साथ नही ले गए। मामला उच्च स्तर का होने पर पुलिसकर्मियों के निलंबन की खबर भी आई मगर पुलिस कमिश्नर ने निलंबन जांच के आदेश दिए है।

जीतू पटवारी रेंस्टोरेंट संचालिका और उनके पति से मिले 

रेंस्टोरेंट संचालक मार्टिन के सिर में 7 टांके आए है। दूसरे दिन जीतू पटवारी रेंस्टोरेंट संचालिका और उनके पति से मिले और हाल जाने।इसके बाद वह दंपती को लेकर शाहपुरा थाने भी पहुंचे। जीतू पटवारी ने एसीपी मयंक खंडेलवाल से कहा कि रेस्तरां संचालक के सिर में सात टांके आए हैं। 307 का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ। पत्रकार की एफआइआर क्यों नहीं लिखी गई। पुलिसकर्मियों को सस्पेंड क्यों किया गया। इसके जवाब में थाना प्रभारी ने कहा, पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की हमें जानकारी नहीं है। जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।