jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP Crime : दबंगो से पिता के विवाद का खामियाजा नाबालिग ने भुगता एएसआई ने डंडे और बैल्ट से पीटा

दबंगो से पिता के साथ हुए विवाद का खामियाजा नाबालिग बेटे को भुगतना पड़ा है, पुलिस अधिकारी ने व्यक्ति के नाबालिग बेटे को बैल्ट और डंडे से बुरी तरह से पीटा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नरसिंहपुर। एक नाबालिग की पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने के मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से उसके परिजनों ने की है। मामला तेंदूखेड़ा के सुआतला का है। पीड़ित के परिजनों ने एसपी को बताया कि उनके 17 वर्षीय नाबालिग पुत्र को सुआतला थाने के एएसआई नरेश आरसे ने बैल्ट और डंडे से उसकी पिटाई की है। इस कारण उसक पीठ और पसली में चोट के निशान है और दर्द बना हुआ है।

एएसआई ने नाबालिग को पीटा

- Install Android App -

पिता ने बताया कि नाबालिग दुकान के साथ पढ़ाई भी करता है। 9 मार्च को मेरा विवाद गांव के लोगो से हो गया था | जिसकी शिकायत पर थाने बुलाया था अपने बेटे के साथ थाने गया था तो बेटे को वही बिठा लिया। दबंगों के इशारे पर सुआतला थाने में पदस्थ एसआइ ने नाबालिग युवक को बैल्ट और डण्डे से इतनी बुरी तरह पीटा की उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाने में 10 हजार की मांग

नाबालिग के पिता ने बताया कि उसे और उसके पुत्र को थाने में बिठा लिया और उसको छोड़ने के ऐवज में 10 हजार की मांग की जाने लगी। जब पिता ने जनप्रतिनिधियों से मदद मांगी तो उनके फोन जब एएसआई के पास आए तो वह आग बबूला हो गया और नाराज होकर नाबालिग की बेरहमी से पिटाई कर दी।